RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:मत्स्य विभाग के सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह ने इंदौर में मत्स्यबीज संबंधित गतिविधियों का किया अवलोकन।

विभागीय समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)02 फरवरी। मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विभाग, मध्यप्रदेश शासन के सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह ने सोमवार को कार्यालय संयुक्त संचालक मत्स्योद्योग तथा कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग इंदौर एवं शासकीय मत्स्यबीज प्रक्षेत्र बिलावली का निरीक्षण किया। उन्होंने मत्स्यबीज संबंधित गतिविधियों का अवलोकन कर मत्स्यबीज उत्पादन को बढाने हेतु निर्देशित किया तथा विभाग की संभागीय समीक्षा भी की गई।
इसी के साथ सचिव श्री सिंह ने निजी क्षेत्र में मत्स्य कृषक अजय फिश कियोस्क का निरीक्षण कर मत्स्य विक्रय की प्रोसेसिंग तथा आधुनिक तकनीकी का अवलोकन किया तथा विकासखण्ड इंदौर अंतर्गत स्थित यशवंत सागर जलाशय में स्थापित केज एवं यशवंत सागर जलाशय पर पंजीकृत मत्स्य समिति के द्वारा स्थापित मत्स्यबीज उत्पादन हैचरी, पौण्डो में पंगेशियस कल्चर आदि मत्स्य पालन संबंधित गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव श्री सिंह के द्वारा निर्देशित किया गया कि मत्स्य विक्रय में प्रोसेसिंग तथा आनलाईन एप के माध्यम से घर पहुंच सेवा वाले कार्य को बढावा देकर अन्य मत्स्य कृषकों को जागरूक किया जाये। मत्स्य पालन अंतर्गत आवंटित तालाबों में मत्स्य पालन के साथ अतिरिक्त रोजगार के रूप में कमल के फूलों के उत्पादन पर भी ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान संचालक मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विभाग एम.के. पथरोलिया, , संयुक्त संचालक मत्स्योद्योग इंदौर टी.एस. चौहान , सहायक संचालक मत्स्योद्योग इंदौर धीरेंन्द्र सौलंकी उपस्थित रहे।

Related posts

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस।

rktvnews

भोजपुर: आपसी विवाद में सीएसपी संचालक को मारी गोली,एक गिरफ्तार।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में आयोजित ‘पर्यटन नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2026’ को संबोधित किया।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री दून इंटरनेशल स्कूल में आयोजित देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में प्रतिभाग किया।

rktvnews

भोजपुर:बसंत पंचमी महोत्सव 2026 का हुआ सफल आयोजन।

rktvnews

पटना : सरस्वती पूजा परंपरागत रूप से खुशी-खुशी संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment