RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के रोजगार सृजन की योजनाओं को किया आसान, आवेदनों के प्राप्ति हेतु,किया ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)07 सितंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के अंतर्गत महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं नगर क्षेत्र की महिलाओं के आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत 250 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ’मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। इसके तहत आर्थिक सहायता के रूप में 10,000 रु॰ की प्रथम किस्त दी जाएगी। महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के बाद आकलन कर 2 लाख रु॰ तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस योजना के क्रियान्वयन से न सिर्फ महिलाओं की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी बल्कि राज्य के अंदर ही रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे तथा मजबूरी में लोगों को रोजगार के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

Related posts

गढ़वा:PC&PNDT Act एवं The Clinical Establishment Act अन्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला -सह- समीक्षात्मक बैठक का आयोजन।

rktvnews

बागपत:आईएएस अस्मिता लाल की पहल ने बताया ऐसे बनेगा सुगम्य भारत: बागपत ने दी समावेशन की नई परिभाषा, विशेष बच्चों का बढ़ाया आत्मविश्वास।

rktvnews

भोपाल के भोजपाल साहित्य संस्थान की हास्य व्यंग्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

बिहार:राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:प्रदेश स्तरीय मुक्केबाजी में भोजपुर के मुक्केबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया।

rktvnews

भोजपुर:श्री त्रिदंडी देव महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा यौन उत्पीड़न पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment