कायस्थ महासभा के नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 100 से अधिक लोग हुए लाभान्वित।
पटना/बिहार ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 नवंबर।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, बिहार प्रदेश के तत्वावधान में रविवार को किदवईपुरी स्थित बिंदेश्वरी चंद्र प्लाजा सभागार में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने की। शिविर में 100 से अधिक महिला एवं पुरुषों ने विभिन्न स्वास्थ्य जांच कराकर चिकित्सीय सुविधा का लाभ उठाया।शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार, डॉ. राजीव रंजन और डॉ. ऋचा कुमारी सहित उनकी चिकित्सा टीम ने अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अरुण कुमार ने कार्डियक अरेस्ट एवं हार्ट फेलियर जैसी आपातकालीन स्थितियों में तत्काल उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी।
उन्होंने सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) के माध्यम से हृदय गति रुकने की स्थिति में प्राथमिक सहायता देने तथा समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के महत्व को समझाया। उन्होंने लोगों को हृदय रोगों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति भी जागरूक किया।शिविर में बीपी, शुगर, पेट एवं हृदय संबंधी स्वास्थ्य जांच की गई। कार्यक्रम का संचालन एवं स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि कायस्थ महासभा एक गैर-राजनीतिक संगठन है, जो समय-समय पर समाज और परिवार के लोगों की सेवा के माध्यम से अपने दायित्वों का निर्वहन करता है। उन्होंने कहा, “मैं इसे अपना सौभाग्य और सेवा का सुअवसर मानता हूं। जनता की सेवा करना ही मेरी प्राथमिकता है।”महामंत्री माया श्रीवास्तव ने कहा कि शिविर में महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी रही। महासभा की महिला सदस्य सामाजिक सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग कर रही हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है।
इस अवसर पर डॉ. अरुण कुमार, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. ऋचा कुमारी एवं कुमार शैलेन्द्र को अध्यक्ष द्वारा शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, राष्ट्रीय सचिव अखिलेश्वर कुमार सिन्हा एवं नीलिमा सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिन्हा, अवधेश प्रसाद सिन्हा एवं डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, प्रदेश सचिव रवि भूषण सिन्हा, अपूर्व कुमार दत्त, प्रदेश महामंत्री माया श्रीवास्तव, महिला संभाग की राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. आरती सुमन, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋचा वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अंजली सिन्हा, नीमा कुमार, संजय कुमार वर्मा, राजेश कुमार, उदय कुमार, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में महासभा के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

