RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण: जिलाधिकारी ने किया सदर अस्पताल के नए मातृ शिशु अस्पताल भवन का निरीक्षण।

RKTV NEWS/छपरा ( सारण)10 फ़रवरी।जिलाधिकारी सारण-सह-अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति, सारण अमन समीर द्वारा आज सदर अस्पताल के नए मातृ शिशु अस्पताल भवन का निरीक्षण किया गया तथा पूरे परिसर के अंदर अवस्थित सभी भवनों के सुदृढ़ीकरण संबंधी कार्यों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जीर्ण शीर्ण भवनों के मरम्मतीकरण अथवा नियमानुसार ध्वस्त करने हेतु कार्यपालक अभियंता, भवन को तथा परिसर के अंदर अवस्थित सभी पानी टंकियों की जांच कर आवश्यक मरम्मति अथवा नियमानुसार ध्वस्त करने की कार्रवाई हेतु कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल को आवश्यक निदेश दिया गया।
साथ ही परिसर के अंदर सभी स्थायी/अस्थाईअतिक्रमण को अविलंब नियमानुसार हटाने का निदेश अनुमंडल पदाधिकारी, सदर को दिया गया।महिला मरीजों एवं शिशुओं को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करने के परिप्रेक्ष्य में सिविल सर्जन को मातृ शिशु अस्पताल के अंदर सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण रूप से ऑनलाइन करने का निदेश तथा अधिक संख्या में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। इसके साथ ही सिविल सर्जन को पूरे अस्पताल परिसर का नक्शा तैयार कर सभी नए भवनों तथा आवासीय भवनों को सुव्यवस्थित तरीके से निर्माण कराने के परिप्रेक्ष्य में कार्य योजना तैयार करने का निदेश दिया गया ताकि कार्य योजना के अनुसार रोगी कल्याण समिति के माध्यम से आवश्यक निर्माण कार्य कराया जा सके।

Related posts

दुमका:उपायुक्त ने दिया निर्देश: अनुपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाएँ होंगी चयनमुक्त।

rktvnews

दुमका:रजत जयंती वर्ष के अवसर पर सुबह ए झारखंड कार्यक्रम के तहत स्ट्रीट डांस का आयोजन — पारंपरिक लोकनृत्य और गीतों से झारखंड की झलक।

rktvnews

प्रखंड विकास पदाधिकारी बिक्रमगंज एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत कोआथ को क्रमशः कार्यपालक पदाधिकारी, बिक्रमगंज एवं काराकाट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

rktvnews

लाड़ली बहनों के खाते में 10 अगस्त को होगी मासिक सहायता की राशि अंतरित।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल से वर्ष-2022 बैच के प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

भोजपुर:अजीत कुमार मेहता बने किसान और सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष।

rktvnews

Leave a Comment