RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

लोकसभा में उठा एफसीआई के श्रमिकों का मुद्दा।

आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने बजट सत्र के शून्यकाल में कहा FCI में नो वर्क नो पे सिस्टम समाप्त कर डी. पी. एस. सिस्टम में अपग्रेड किया जाए।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)10 फरवरी।आज लोकसभा क़े बजट सत्र के शून्यकाल में आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने एफसीआई के श्रमिकों का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि श्रमिक भारतीय खाद्य निगम के पे-रोल पर है तथा निगम में रेगुलर श्रमिक है। इन नो वर्क नो पे श्रमिको का ना ही कोई मासिक गारंटी मजदूरी निर्धारित है और ना ही इनके लिए सेवा शर्तो का गठन किया गया है। ये श्रमिक वर्तमान में प्रति माह औसतन 5000 से 10000 रुपए तक मजदूरी ही अर्जित कर पाते है, जो जीवन यापन के लिए कम है।
जब श्रमिक ठेका प्रथा में थे, उस समय खाद्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गठित श्री विवेक मेहरोत्रा कमिटी ने भी इन श्रमिको को डीपीएस सिस्टम में नियोजित करने हेतू वर्ष 2007 में अनुसंशा किया था, जिसको सरकार ने पत्र दिनांक 01.10.2008 के माध्यम से स्वीकार कर लिया था, लेकिन जब श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इन गोदामो से ठेका प्रथा निषेद्ध किया गया तो वर्ष 2011-12 में इन श्रमिको को डीपीएस सिस्टम में नियोजित नही कर, नो वर्क नो पे सिस्टम में किया गया, अभी भी कोई मासिक गारंटी मजदूरी नही है और ना ही श्रमिको का कोई सेवा शर्त है।
FCI में नो वर्क नो पे सिस्टम समाप्त कर डी. पी. एस. सिस्टम में अपग्रेड करने , ठेकेदारी प्रथा खत्म करने तथा
मेडिकल सुविधा लागू करने की मांग करता हूं।

Related posts

मुख्यमंत्री चौहान ने बड़वानी सर्किट हाउस में किया पौध-रोपण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्वोच्च न्यायालय के 75 वर्ष पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट जारी किया।

rktvnews

दिल्ली दक्षिण सीजीएसटी ने 17 करोड़ रुपये की कर चोरी से जुड़े फर्जी इनवॉयसिंग रैकेट का खुलासा किया, 2 गिरफ्तार।

rktvnews

व्यवसायी संघ भोजपुर का दूसरा जिला सम्मेलन सम्पन्न! हजारों की संख्या में व्यवसाई हुए शामिल।

rktvnews

बक्सर:मनरेगा क्रियान्वयन में बक्सर को मिला प्रथम स्थान।

rktvnews

सेवा में विस्तार उन्हीं लोगों को दिया जाता है जो लाइन में हैं; यह अपेक्षा के तार्किक सिद्धांत की उपेक्षा है-उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment