RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

दरभंगा:एक दिवसीय वॉलीबॉल अंडर-15 (बालक वर्ग) चयन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )30 जून।एक दिवसीय प्रमण्डल स्तरीय वॉलीबॉल चयन प्रतियोगिता का आयोजन नागेन्द्र झा स्टेडियम, दरभंगा में शनिवार को किया गया।
सर्वप्रथम प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रमण्डलीय शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक श्री परिमल के द्वारा किया गया।, इसमें दरभंगा प्रमण्डल के प्रशिक्षक आलोक कुमार पांडेय, संयोजक ब्रजेश सिंह राठौर, जिला खेल कार्यालय के प्रधान लिपिक संजीव कुमार, चयन समिति सदस्य कामिनी कुमारी साथ में उपस्थित रहे।
उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बिहार में वॉलीबॉल खेल को बढ़ावा देना है। साथ ही बिहार के जो भी प्रतिभावान और होनहार खिलाड़ी हैं, उनका चयन कर उन्हें अलग से प्रशिक्षित करना है।
उन्होंने कहा कि चयन प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक प्रमण्डल स्तर पर केन्द्र का निर्धारण किया गया है। जिसमें दरभंगा प्रमण्डल के लिए नागेन्द्र झा स्टेडियम, मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा निर्धारित किया गया।
उल्लेखनीय है कि चयन प्रतियोगिता में दर्जनों बच्चों के भाग लिया। बच्चों के बीच सर्वप्रथम लंबाई नाप के द्वारा चयन प्रक्रिया प्रारंभ की गई। लंबाई नापी के बाद प्रतियोगिता का प्रारंभ बच्चों के प्रतिभा खेल के माध्यम से किया गया।
उपर्युक्त प्रतियोगिता में दरभंगा जिला के अलावे मधुबनी एवं समस्तीपुर जिले के बच्चे भाग लिए, जिसमें दरभंगा के हर्ष कुमार चौधरी – 191 सेंटीमीटर से सबसे ज्यादा लंबा के खिलाड़ी चुने गए।
इसके साथ ही अंशु कुमार झा – 181 सेंटीमीटर, आर्यन अंशु – 179, सुमित कुमार, मोहम्मद अफजल, सुमित कुमार झा, विनीत कुमार झा, अंशु सिंह इफ्तिखार आलम, मोहम्मद आंरस, मो. अर्स, किशन कुमार, तन्मय कुमार, रोहित कुमार, आर्यन कुमार सिंह, आर्यन ऋषभ सिंह, सुधांशु राज, मोहम्मद रूसल उमर, मोहम्मद अहद जैसे चयनित खिलाड़ियों को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा राज्य स्तर पर प्रशिक्षण दी जाएगी।
उक्त प्रतियोगिता सफल बनाने में विश्वविद्यालय के मनीष राज, अमित कुमार सिंह, विवेक सिंह, मिहीर कुमार झा, मधुबनी के प्रमोद कुमार प्रशिक्षक एवं पूर्व खिलाड़ियों का भरपूर्ण सहयोग रहा।

Related posts

राज्य की रेल विकास परियोजनाओं की जल्द ही होगी फाइनल लोकेशन सर्वे रिपोर्ट: संजीव कौशल

rktvnews

मंडल संसदीय समिति की बैठक में सांसद सुशील कुमार सिंह ने रखी कई ट्रेनों के ठहराव की मांग!शीघ्र प्रारंभ होगा बिहटा – औरंगाबाद रेल लाइन का निर्माण कार्य।

rktvnews

चतरा:प्रमंडलीय आयुक्त ने बालक गृह एवं बालिका गृह का किया निरीक्षण।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:ईद, सरहुल, हिन्दु नववर्ष एवं रामनवमी पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

लोहरदगा:भगवान बिरसा मुण्डा जयंती-सह-राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विकास मेला-सह-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण उपचुनाव कराने हेतु 23 कोषांगो का किया गया गठन।

rktvnews

Leave a Comment