RK TV News
खबरें
Breaking News

महाकुंभ:आकाशवाणी की महानिदेशक प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने महाकुंभ मेले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रदर्शनी का किया अवलोकन।

महाकुंभ की बेहतर कवरेज के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश, मीडिया सेंटर का किया दौरा, पत्रकारों से की बातचीत।

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 07 फ़रवरी।आकाशवाणी की महानिदेशक प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने शुक्रवार को महाकुंभ मेले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से ‘जनभागीदारी से जन कल्याण’ और भारत सरकार के विगत 10 वर्षों में उपलब्धियों, कार्यक्रमों, नीतियों एवं योजनाओं पर लगायी गयी मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
महानिदेशक ने इस डिजिटल चित्र प्रदर्शनी की प्रशंसा की और इसे काफी दिलचस्प बताया। उन्होंने कहा कि इस डिजिटल प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया गया है। इस प्रदर्शनी में महाकुंभ व इसके पौराणिक महत्व को भी अत्यंत रोचक अंदाज में चित्रण किया गया है। ऐसे में इस प्रदर्शनी में आने वाले श्रद्धालुओं को पौराणिकता व आधुनिकता का अदभुत संयोजन लोगों को देखने को मिल रहा है। श्रीमती गौड़ ने इस दौरान पीएम इंटर्नशिप, प्रकाशन विभाग और एनडीआरएफ के स्टाल का भी भ्रमण किया।
इससे पूर्व आकाशवाणी की महानिदेशक प्रज्ञा पालीवाल गौड़ सेक्टर चार स्थित आकाशवाणी और दूरदर्शन के अस्थायी केंद्र का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने आकाशवाणी और दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले न्यूज और कार्यक्रमों के बारे में जाना और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी की ओर प्रसारित कार्यक्रमों के माध्यम से श्रोता महाकुंभ से जुड़ी पल-पल की खबरों से परिचित हो रहे हैं। आकाशवाणी की विशेष एफएम चैनल कुंभवाणी (एफएम 103.5 मेगाहर्ट्ज) के माध्यम से लोगों तक महाकुंभ से जुड़ी सूचनाएं पहुंचाई जा रही है। साथ ही एफएम रेडियो के प्रसारण को महाकुंभ के पब्लिक एड्रेस से जोड़ा गया है जिसका लाभ श्रद्धालुओ को मिल रहा है।
गौड़ ने महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित मीडिया सेंटर का भी भ्रमण किया और यहां पत्रकारों को दी रही सुविधाओं को जायज़ा लिया।

Related posts

राष्ट्रीय जनता दल भोजपुर द्वारा अनुमंडलीय स्तरीय “अंबेडकर परिचर्चा “की गई आयोजित

rktvnews

अतीत की धरोहर को वर्तमान से जोड़ने की सराहनीय कोशिश है नवसज्जित गोलघर – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गायक कैलाश खेर के नये गीत ‘काशी स्तुति’ के लिए उनकी सराहना की।

rktvnews

राजस्थान मिशन 2030 के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान।

rktvnews

सिवान:जिलाधिकारी द्वारा जनजातीय गौरव दिवस समारोह एवं धरती आबा- जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत अंबेडकर भवन में की गई।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने 9 नई नीतियों का किया अनावरण।

rktvnews

Leave a Comment