RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भव्य आयोजन कर केन्द्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह के जन्मदिन को भाजपा जिला कार्यालय मे मनाया गया।

केन्द्रीय मंत्री ने वर्चुअली लोगो की बधाई स्वीकार करते हुए केक काटा।

विकसित भारत 2047 सेमिनार मे सेवानिवृत्त सैनिकों, सैनिक विरांगनाओं सहित पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

आरा/ भोजपुर 20 दिसंबर।आरा के सांसद सह केन्द्रीय ऊर्जा एवं नवीन, नवीकरणीय मंत्री आर के सिंह के जन्मदिन को भाजपा भोजपुर द्वारा जिला कार्यालय मे मनाया गया। जन्मदिवस के अवसर पर “विकसित भारत 2047” सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और संचालन कार्यक्रम संयोजक सह जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं.दीनदयाल उपाध्याय के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित और वंदेमातरम से हुआ।
कार्यक्रम मे बतौर अतिथिगण विधानपार्षद अवधेश नारायण सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,विधानपार्षद जीवन कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक,जिला प्रभारी संजय कुशवाहा, पूर्व जिला प्रभारी टीएन सिंह द्वारा पूर्व सैनिक और सैनिको की विधवाओ सहित पत्रकारों एवं वरीष्ठ भाजपा कार्यकताओ को अंगवस्त्र और फूल-माला से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने दिल्ली मंत्रालय से आँनलाइन जुड़ते हुए उपस्थिति लोगो का आभार व्यक्त किया। खचाखच भरे सभागार से नेताओं, कार्यकताओ और समर्थकों द्वारा अपने लोकप्रिय सांसद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। उक्त अवसर पर मंत्री ने बधाई स्वीकार करते हुए संबोधन मे कहा कि भोजपुर जिला की जनता मुझे सबसे प्रिय है। मेरा संबंध भोजपुर जिला से बहुत पुराना है। भोजपुर जिला के लोग साफ-सुथरा होते है।वे अपने मन मे कुछ भी नही रखते। जिले के लोगो से जो प्रेम और स्नेह मुझे मिलता है,मै उसका कायल हूँ।मेरा प्रयत्न हमेशा यहाँ के लोगो और क्षेत्र का विकास करने का होता है जिसमे मुझे यहाँ के लोगो का भरपुर सहयोग प्राप्त होता रहता है। मै बिना भेदभाव के सभी जगह विकास का कार्य करता हूँ। आज मेरा विकास कार्य जिले भर के सभी पंचायतो मे पहुँचा हुआ है।मै जब सांसद और मंत्री नही था,तब भी प्रशासनिक पदाधिकारी रहते जिले मे विकास का कार्य करते आया हूँ। मुझे आरा लोकसभा क्षेत्र के सभी वर्गो का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा की विकास का कार्य जारी रहेगा। उन्होने अपने जीवन काल का संक्षिप्त परिचय भी दिया साथ इस दौरान राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री द्वारा प्राप्त शुभकामनाओं की जानकारी दी जिसे पढकर सुनाया भी गया। उक्त दौरान जिला कार्यालय सभागार मे उपस्थित अतिथियों द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
विकसित भारत 2047 सेमिनार को संबोधित करते हुए विधानपार्षद अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 2047 मे विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने मे हमारे सांसद और केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह जी का महती भूमिका होने वाला है।आज हम ऐसे व्यक्तित्व का जन्मदिन मना रहे है,जिसने भोजपुर जिला की तस्वीर बदल दी।प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए टास्क को समय से पहले पूरा कर लेते है। घर-घर बिजली पहुँचाने के लक्ष्य को तीन महिना पहले ही पूरा कर प्रोन्नति प्राप्त की। प्रशासनिक सेवा से लेकर अभी तक उन्होने पूरी ईमानदारी से विकास कार्य किया है। आज भोजपुर जिला की जनता ऐसे सांसद को पाकर गौरवान्वित महसुस कर कर रही है।
वहीं सेमिनार को बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आज ऐसे व्यक्तित्व का हम जन्मदिन मना रहे है,जो देश ही नही दुनिया भर मे परिचय के मोहताज नही है। प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत संकल्प को पूरा करने मे आर के सिंह का सबसे अधिक योगदान होगा।वे बिहार मे विभिन्न प्रशासनिक पदो पर रहते हुए भी बिहार का विकास किए और केन्द्रीय गृह सचिव तक के पद को सुशोभित किया।आज आरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद और देश के बिजली मंत्री रहते पूरे देश मे घर-घर बिजली पहुँचा दिए। आज देश बिजली के क्षेत्र मे आत्मनिर्भर बन गया। प्रधानमंत्री जी ने उनके गुणो और ब्यक्तित्व को पहचानते हुए जिस काम के लिए लगाया वह दुनिया भर मे दिख रहा है। उन्होने कहा कि सभी जगह विकास का कार्य हो रहा है,जो विकसित देश बनाने के लक्ष्य को पूरा करेगा।भाजपा मे कर्तब्यनिष्ठता और समर्पण कुट-कुट भरा रहता है।
विधानपार्षद जीवन कुमार ने सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के 2047 तक विकसित देश का संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा। हमारा देश विकसित तभी बनेगा, जब अंतिम पायदान पर बैठे हुए ब्यक्ति का विकास हो और प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व मे केन्द्र की सारी योजनाएँ गरीब कल्याण और विकास का है। हमारे सांसद विश्व नेता है। आज सोलर एनर्जी मे देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहे है।उनके द्वारा किए गए विकास कार्य सभी को दिख रहा है।बिहार मे आज घर-घर बिजली पहुंचा है तो वह आर के सिंह के ऊर्जा मंत्री बनने पर हुआ । बिहार सरकार को विकास से कुछ भी लेना देना नही है।वह तो केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान योजना मे भी अडंगा लगा रही है। विश्वकर्मा योजना सहित सारी योजनाएँ देश को विकसित बनाने के लिए है।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि आज विकास पुरूष आर के स़िह जी के जन्मदिन पर सेमिनार का आयोजन किया गया है।इस सेमिनार के माध्यम से केन्द्र सरकार और स्थानीय सांसद द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी गई।हमारे सांसद द्वारा किए गए या किए जा रहे कार्यो से भोजपुर की जनता खुश है। प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने मे हमारे सांसद का विशेष योगदान रहेगा।उनके प्रयास से लगातार जिले भर मे विकास कार्य हो रहे है।
वहीं कार्यक्रम संयोजक सह जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद आर के स़िह जी के जन्मदिन को 100 दिन पखवाड़े के रूप मे मनाया जाएगा।इस दौरान आरा लोकसभा क्षेत्र के सभी गाँवो मे विकसित भारत संकल्प और जिले के विकास कार्यो का कार्यक्रम होगा।
सेमिनार को प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक,जिला प्रभारी संजय कुशवाहा, पूर्व जिला प्रभारी टीएन सिंह ने भी संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प को पूरा करने मे आर के सिंह जैसे मंत्रियो का बहुत योगदान होने वाला है।जिस प्रकार आर के सिंह अपने संसदीय क्षेत्र का विकास कर रहे है ,ऐसे ही पूरे देश मे नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे विकास कार्य हो रहा है और निश्चित रुप से 2047 तक हमारा देश विकसित भारत बन जाएगा।
कार्यक्रम मे हरेन्द्र पांडेय,सूर्यनाथ सिंह,विजय सिंह,सुषुमलता,मीरा यादव,कौशल यादव,सतीश भट्ट,वंदना राजवंशी,नरेन्द्र तिवारी, पुनम कुशवाहा, राकेश सिंह,मधु मिश्रा, संतोष चंद्रवंशी, अरबिन्द पांडेय,संजय कुमार स़िह,विनय बेलाऊर, रंजना श्रीवास्तव, सुनील कुमार,रमेश कुमार कर्ण,नवीन प्रकाश,धीरज सिंह, संतोष तिवारी,निशांत सेंगर,राजेश सिह,राहुल सिंह,ममता सिंह,विद्यासागर पांडेय,विभु जैन,ममता स़िह,हरेन्द्र सिंह,अजय सिंह,महेश पासवान,सूर्यकांत पांडेय,रवि कुमार, मनीष कुमार,जैनुल खान सहित मोर्चा, प्रकोष्ठ विभाग, मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और सैकडो़ समर्थक थे।

Related posts

भोजपुर:देश की जनता मकान, जमीन, रोजगार, शिक्षा के लिए लड़ रही हैं,वे भाजपा के हिंदूवाद के झासे में नही आनेवाले हैं: राजाराम सिंह

rktvnews

गिरीडीह :उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिलेवासियों को दी विजयदशमी और दशहरा की बधाई एवं शुभकामनाएं, कहा विजयादशमी का त्योहार अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत का है प्रतीक है।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह द्वारा कृषि अनुसंधान को सशक्त करने और नवाचार की महत्वपूर्ण कवायद।

rktvnews

गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, गांधीनगर ने कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन के प्रवर्तन/लेखा अधिकारियों के छठे बैच के चार सप्ताह के प्रवेश प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र का आयोजन किया।

rktvnews

आज 12 मार्च को मॉरीशस में मनाया जा रहा है स्वतंत्रता दिवस।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्य स्तरीय मूल्यांकन अनुश्रवण समिति की पहली समीक्षा बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment