RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

बक्सर: 2 नवंबर को होगा रोजगार शिविर आयोजित

बक्सर/बिहार 01 नवंबर।जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वाधान में दिनांक 02.11.2023 को संयुक्त श्रम भवन बक्सर जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर के परिसर में अवस्थित है, में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जायेगा। रोजगार शिविर में दिनांक 02.11.2023 को BLINKIT के द्वारा भाग लिया जायेगा। जिसकी उम्र सीमा का निर्धारण 18 वर्ष से अधिक किया गया है। नियोक्ता द्वारा दसवीं, इंटर, ग्रेजूएट, योग्यताधारी युवक की सहायक के पद पर नियुक्ति की जायेगी। नियोक्ता के द्वारा कुल 50 पदों की रिक्तियाँ दर्शाई गई है। नियोक्ता के द्वारा वेतन 16000.00 प्रति महीना दर्शाया गया है। कार्य स्थल दिल्ली है।
जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से इच्छुक आवेदकों से अपील किया है कि वे दिनांक 02.11.2023 को जिला नियोजनालय बक्सर में सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों जैसे आधार कार्ड, बायोडाटा, मैट्रिक एवं इंटर के प्रमाण पत्रों के साथ जिला नियोजनालय बक्सर में आकर अवसर का लाभ उठा सकते है। कार्य स्थल पर ही एन0सी0एस0 पर निःशुल्क निबंधन किया जायेगा।

Related posts

भोजपुर:जिला अभिलेखागार परिसर के गुमटी की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग पर अनुमंडल पदाधिकारी से क्यामुद्दीन अंसारी ने की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में आईसीडीस विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 अक्टूबर 24

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात के भरूच के एक वीबीएसवाई लाभार्थी, आईटीआई-प्रमाणित किसान अल्पेशभाई चंदूभाई निज़ामा के साथ परस्पर बातचीत की

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने प्रदेश की मदरसा शिक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की।

rktvnews

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment