RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)20 मार्च।जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त कीर्तिश्री जी के निर्देशानुसार चतरा जिले में संचालित “जल महोत्सव पखवाड़ा” (08 मार्च से 22 मार्च 2026) के तहत आज सिमरिया प्रखंड के चोपे पंचायत अंतर्गत तोरार ग्राम स्थित परियोजना +2 उच्च विद्यालय में ‘जल अर्पण दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य (सिमरिया पूर्वी), पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चतरा के कार्यपालक अभियंता, संबंधित जनप्रतिनिधि, विद्यालय के प्रधानाचार्य, छात्र-छात्राएं, जलसहिया, मास्टर जलसहिया, प्रखंड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया। इसके उपरांत प्रभातफेरी सह जल यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, विद्यार्थियों एवं जलसहिया ने भाग लेते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान जलापूर्ति योजनाओं के तहत नल पर रक्षा सूत्र बांधकर ‘जल बंधन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही, फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन (FHTC) से कलश में जल भरकर जल यात्रा निकाली गई, जो कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जल अर्पण के साथ संपन्न हुई।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को जल के महत्व, जल संरक्षण एवं संचयन की आवश्यकता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संगीत, नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के समापन पर जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी द्वारा सभी उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा जल के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया। जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि सभी नागरिक जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करें।

Related posts

परंपरागत चिकित्सा में गुणवत्ता आश्वासन के लिए भारत और इंडोनेशिया के बीच समझौता मील का पत्थर: प्रतापराव जाधव, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष मंत्रालय

rktvnews

गौरव चोपड़ा ने को-एक्टर करुणा पांडे संग बॉन्डिंग का किया खुलासा: “हमारी दोस्ती ‘चाय या कॉफी’ बहस से शुरू हुई”।

rktvnews

दुमका:राजस्व,आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन तथा जाति एवं स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:एमजीएम अस्पताल में पेयजल संकट को लेकर उपायुक्त सख्त, प्रतिदिन 15 टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश।

rktvnews

ग्रामीण चिकित्सकों की बैठक सह जांच शिविर आयोजित।

rktvnews

चतरा :राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment