RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा महा अभियान के अंतर्गत गन्ना वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए।

गन्ना वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगे ना मिले तो होगा 10000 का जुर्माना।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)13 जनवरी ।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज रात्रि में दी सहकारी शुगर मिल, बागपत का दौरा कर सड़क सुरक्षा महा अभियान के तहत सर्दी के मौसम में बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से गन्ना ट्रक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए।
इस अभियान का उद्देश्य वाहनों को सर्दी के मौसम में घने कोहरे और कम दृश्यता की स्थिति में सुरक्षित बनाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि रिफ्लेक्टर लगाने से वाहन दूर से ही दिखाई देंगे, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी।गन्ना वाहन स्वामी आगे की तरफ सफेद रिफ्लेक्टर व पीछे की तरफ लाल रिफ्लेक्टर अवश्य लागये आज मिल परिसर में वाहनों पर रिफ्लेक्टर की गुणवत्ता खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने मिल प्रबंधक के कार्य से नाराजगी व्यक्त की मिल परिसर में किसानों के शौचालय में ना ही तो रैंप बना हुआ था और ना ही प्रकाश की व्यवस्था थी और रिफ्लेक्टर की गुणवत्ता अच्छी न मिलने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं की गन्ना वाहन पर रिफ्लेक्टर लगा ना मिले और रात्रि में चल रहा है उसे पर ₹10000 का जुर्माना लगाया जाएगा।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि गन्ना ले जाने वाले सभी वाहनों पर अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर लगाए जाएं। साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने पर भी जोर दिया।
जिलाधिकारी ने इस पहल को प्रभावी ढंग से लागू करने की अपील की और कहा कि सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस मौके पर मिल प्रबंधक तेवतिया, सहायक संभाग के परिवहन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ,जिला गन्ना अधिकारी अमर प्रताप सिंह, यात्री कर अधिकारी संदीप कुमार जायसवाल ,संबंधित विभागों के अधिकारी, मिल के कर्मचारी और गन्ना किसान भी उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने सारण जिला के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मढ़ौरा में 306.63 लाख रूपये की लागत से वर्कशॉप एवं टेकलैब के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन।

rktvnews

बक्सर:प्रो एस के मिश्रा की जयंती पर स्वास्थ्य जांच और सम्मान समारोह में बोले मुख्य अतिथि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते।

rktvnews

भोजपुर: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के तहत सामुदायिक रसोई का लगातार किया जा रहा संचालन : जिला प्रशासन

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कच्छ के स्मृतिवन को प्रतिष्ठित World Selection for the Prix Versailles Museums 2024 में स्थान मिलने को गौरवशाली क्षण बताया है।

rktvnews

राजस्थान के सभी स्कूलों में एक साथ हुआ ‘सूर्य नमस्कार‘ का सामूहिक अभ्यास , शिक्षा मंत्री ने जयपुर के चौगान स्टेडियम में बच्चों के साथ किया सूर्य नमस्कार।

rktvnews

भारत की नेपाल और मालदीव के साथ कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

rktvnews

Leave a Comment