RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:तीरंदाजी खिलाड़ियों से मिलकर जिलाधिकारी ने किय उत्साहवर्धन, राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की दी शुभकामनाएँ।

RKTV NEWS/ आरा (भोजपुर)02 अक्टूबर।जिलाधिकारी, भोजपुर, मनेश कुमार मीणा ने 46वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त करने वाली भोजपुर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी संस्कृति राज से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने संस्कृति राज की उपलब्धि को जिले एवं बिहार के लिए गौरवपूर्ण बताया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में चयनित भोजपुर जिले के खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। चयनित खिलाड़ियों में इंडियन राउंड के बालिका वर्ग में पूजा कुमारी, सपना कुमारी, संस्कृति राज एवं सोनी कुमारी तथा बालक वर्ग में आयुष कुमार, पियूष केसरी, शुभम कुमार एवं श्रेयस कुमार शामिल हैं। वहीं, रिकर्व राउंड में शुभम कुमार एवं समर्थ कुमार का चयन हुआ है।

जिलाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले एवं राज्य का नाम रोशन करने की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपनी प्रतिभा निखारने तथा भविष्य में और बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

भोजपुर के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में तीरंदाजी के प्रति बढ़ती रुचि एवं खेल प्रतिभाओं की क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

Related posts

जंगल उजड़ते रहे और हिरण मरते रहे, पर मुक़दमा किस पर चले?

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के खेडा जिला मध्यस्थ सहकारी बैंक लिमिटेड, नडियाद की 76वीं वार्षिक बैठक को संबोधित किया और बैंक के नए भवन का लोकार्पण किया।

rktvnews

भोजपुर:स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर अतिथियों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को किया नमन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की दुबई में शेख अहमद बिन सईद अल मकतूम से भेंट,मध्यप्रदेश बनेगा एविएशन और लॉजिस्टिक हब।

rktvnews

दुर्ग: डेंगू की रोकथाम हेतु सघन अभियान।

rktvnews

मिशन 2030 हितधारकों की सहभागिता से माइनिंग से जुड़े सभी क्षेत्रों व उद्यमों के विकास का बनेगा विजन डॉक्यूमेंट, क्रियान्वयन का तैयार होगा रोडमेप-एसीएस माइंस वीनू गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment