RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:विकास भवन में ई-ऑफिस प्रणाली का किया शुभारंभ।

ई-ऑफिस का मुख्य उद्देश्य कार्यालयों को पेपरलैस बनाते हुए शासकीय कार्यों को गति प्रदान करना।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)13 जनवरी। शासन द्वारा ई-ऑफिस प्रणाली लागू किये जाने के सम्बन्ध में लगातार निर्देश दिए जा रहे थे। जिसके क्रम में आज ई ऑफिस प्रणाली का आज मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ने विकास भवन से शुभारंभ किया ई ऑफिस का मुख्य उद्देश्य है कार्यालयों को पेपर लेस बनाते हुए शासकीय कार्यों को गति प्रदान करना है।
ई-आफिस प्रणाली के माध्यम से ही आगामी समय में पत्रावलियां प्रस्तुत की जाएंगी। ई-ऑफिस सरकारी कार्यालयों में सरलीकृत, उत्तरदायी, प्रभावी, जवाबदेह और पारदर्शी कामकाज करने का माध्यम है आज विकास के 21 कार्यालय ई ऑफिस किये गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा सभी कार्यवाहियों यथा डिजिटल सिग्नेचर एवं वर्कफ्लो तैयार करने इत्यादि को पूरा करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप पत्रावलियों का परिचालन ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ई-ऑफिस को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कार्यालयों को पेपरलैस बनाते हुए शासकीय कार्यों को गति प्रदान करना है। ई-ऑफिस में किसी भी समय निर्धारित दस्तावेज को खोलकर देखा जा सकता है। इस अवसर पर कलक्ट्रेट के साथ साथ विकास भवन के 21 कार्यालयों में कर्मचारियों को ई-ऑफिस के माध्यम से पत्रावली प्रेषित करने की प्रक्रिया को भी दिखाते हुए अवगत कराया गया।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संतोष ने बताया कि ई-ऑफिस के लिए अधिकारी कर्मचारी के डिजिटल सिग्नेचर, एनआईसी की मेल आईडी और वीपीएन फॉर्म की मदद से सुरक्षित नेटवर्क की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि कलक्ट्रेट में सभी पटल सहायकों के डिजिटल सिग्नेचर बनाकर दे दिए गए हैं, इसके साथ ही एनआईसी ईमेल आईडी के साथ-साथ अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई है।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अखिलेश कुमार,जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संतोष, जिला अर्थ एव सांख्यिकी अधिकारी महेंद्र सिंह कलेक्ट्रेट स्थित एन आई सी के समस्त तकनीकी सहायक दुष्यंत, अंकुर उपस्थित रहे।

Related posts

बक्सर:राज्य स्तरीय विद्यालय वुशू बालिका खेल कूद प्रतियोगिता 2023-2024 के सफल आयोजन हेतु आयोजन समिति की बैठक आयोजित

rktvnews

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव सह पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र! कार्यावधी के बाद कार्यों के लिए शिक्षकों पर मानसिक दबाव अनुचित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 10 अक्टूबर 25

rktvnews

राजस्थान:वन एवं पर्यावरण मंत्री ने किया पर्यावरण संरक्षण जागरूकता पोस्टर का विमोचन।

rktvnews

उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे प्रभारी सचिव यात्रा डॉ. आर राजेश कुमार।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने ट्रैक्टर दुर्घटना मे मृतक के परिवार से मिलकर दी सांत्वना, सहायता राशी की प्रदान।

rktvnews

Leave a Comment