RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:तपेश्वर सिंह शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में स्वामी जी पर आयोजित हुआ विचार गोष्ठी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जनवरी।तपेश्वर सिंह शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में भारत के युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनायी गई ।विवेकानंद ने भारत को शून्य से उठाकर शिखर पर पहुंचाने का श्रेय इन्हीं को जाता है। इनके जयंती पर महाविद्यालय के सचिव डॉक्टर अजय कुमार सिंह एवं डॉक्टर आलोक कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई ।उसके बाद डॉक्टर गायत्री सिंह एवं डॉक्टर साक्षी सिंह द्वारा भी स्वामी विवेकानंद जी के तैल चित्रों पर पुष्प अर्पित किया गया उसके बाद महाविद्यालय के सचिव द्वारा स्वामी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विवेकानंद जी अध्यात्म से सराबोर होकर स्वामी विवेकानंद कहलाए जो पश्चिमी दर्शन सहित विभिन्न विषयों के ज्ञाता होने के साथ-साथ बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे ।उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के कारण आज युवाओं के लिए सच्चे आदर्श व मार्गदर्शक है ।उसके संबोधन के उपरांत इस विचार गोष्ठी में डॉक्टर आलोक सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा पर भी जोर देते थे। उनका मानना था कि शिक्षा का मकसद किसी बच्चे के शारीरिक मानसिक आध्यात्मिक और चारित्रिक विकास को बढ़ावा देना होना चाहिए शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जिससे बच्चे आत्मनिर्भर बन सके अपने पैरों पर खड़े हो सके ।स्वामी जी 11 सितंबर 1893 को शिकागो में हुए विश्व धर्म संसद में अपने भाषण से दुनिया भर के धार्मिक और आध्यात्मिक संतों पर एक अमित छाप छोड़ी है। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत अमेरिकी बहनों और भाईयों के रूप में संबोधित करते हुए की थी जिसमें पूरा हॉल तालिया की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था उनके संबोधन के बाद महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर वीणा पांडे डॉक्टर सत्यदेव सिंह डॉक्टर अमित कुमार उपाध्याय डॉक्टर एस के पांडे सुमन कुमारी आयुषी कुमारी दीपक तिवारी अभिषेक रंजन राहुल सिंह ने अपने-अपने विचार रखें उसके बाद महाविद्यालय के बी एड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओ इनमें चंदन चौधरी अमन कुमार वर्मा सानिया फातिमा नज़ाह जहां नफीसा प्रवीण शाहिना परवीन निकहत परवीन अंजली कुमारी मजहबी खातून दरसा खातून कालिमा खातून आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर सत्यदेव सिंह द्वारा किया गया।

Related posts

चतरा:चौथे जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में शकील अहमद ने दिया योगदान!योगदान के पश्चात उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 फ़रवरी 25

rktvnews

पंचायत मंडल मीडिया प्रभारी विकास सिन्हा द्वारा बड़का गांव में प्रधानमंत्री के कार्यकर्ताओ के जनसंवाद का कराया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:दिवंगत प्रेम पंकज उर्फ ललन की याद मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

rktvnews

महाराष्ट्र की ‘उन’ 18 जातियों की एक विस्तृत रिपोर्ट 7 दिन के भीतर आयोग को प्रस्तुत करें – हंसराज अहीर

rktvnews

चक्रवात दाना के मद्देनजर आपातकालीन ऑपरेशन के लिए भारतीय नौसेना की तैयारी।

rktvnews

Leave a Comment