RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भिखारी ठाकुर जयंती पर होगा व्याख्यान और लोकार्पण समारोह।

आयोग द्वारा कॉलेजों में भोजपुरी शिक्षकों की रिक्ति शून्य करने का विरोध।

भोजपुरी छात्र संघ मिलेगा राज्यपाल और शिक्षामंत्री से।

आरा/भोजपुर 05 दिसंबर।भोजपुरी छात्र संघ के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक भोजपुरी विभाग के सभागार में संयोजक स्यंदन सुमन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी 19 दिसम्बर को भोजपुरी विभाग में भिखारी ठाकुर जयंती मनाने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर चम्पारण के चर्चित भोजपुरी साहित्यकार गोरख प्रसाद मस्ताना ‘भिखारी साहित्य और आज का समाज’ विषय पर व्याख्यान देंगे साथ ही भोजपुरी पत्रिका ‘लकीर’ के 10 वें अंक का लोकार्पण भी किया जायेगा. बैठक में विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा जारी ताजा रिक्तियों में भोजपुरी विषय में रिक्तियों को शून्य दिखाए जाने का विरोध किया गया और यह निर्णय लिया गया कि छात्र संघ का प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय और भोजपुरी में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रम चलाने वाले दो अंगीभूत कॉलेजों में रिक्त शिक्षक पदों पर बहाली के लिए राज्यपाल, उप मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, स्नातक और शिक्षक कोटे के विधान पार्षदों से मिलेगा. ज्ञात हो कि पीजी विभाग के अलावा स्नातक स्तर पर भोजपुरी की पढ़ाई केवल नौहट्टा और शाहपुर के कॉलेज में होती है मगर आजतक भोजपुरी विषय के एक भी शिक्षक की नियुक्ति नहीं हो पाई है. कुलपति ने ऐसा आश्वासन दिया था कि हर जिला मुख्यालय के एक अंगीभूत कॉलेज में स्नातक स्तर पर भोजपुरी की पढ़ाई के लिए विभाग खुलेगा और शिक्षकों की बहाली होगी जिसके लिए कोई प्रयास नहीं हो पाया है. कुलपति और राज्यपाल से इसके लिए विशेष आग्रह किया जाएगा. इसके अलावा स्कूली शिक्षा में प्राथमिक से मेट्रिक तक पढ़ाई और शिक्षकों की बहाली के लिए भी ज्ञापन दिया जाएगा. ज्ञात हो कि राज्य सरकार द्वारा चल रही स्कूली शिक्षकों की बहाली में भी वर्ग 1 से 10 तक भोजपुरी के लिए सीटें नहीं दी गई हैं. आज की बैठक में उपस्थित कार्यकारिणी के सदस्यों डॉ प्रियंका सिंह, सोहित सिन्हा, रौशन कुशवाहा, कुमार रविरंजन, राजेश कुमार, रवि प्रकाश सूरज के अलावा विशेष आमंत्रित सदस्य साहित्यकार रामयश अविकल और पत्रकार नरेंद्र सिंह ने राज्य सरकार द्वारा विद्यालयों और विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में भोजपुरी के अध्ययन-अध्यापन के प्रति इस उपेक्षा पर एक स्वर से आक्रोश व्यक्त कर इसके लिए चरणबद्ध संघर्ष करने का निर्णय लिया गया.

भोजपुरी जनजागरण अभियान की विश्वविद्यालय इकाई का गठन

भोजपुरी जनजागरण अभियान की विश्वविद्यालय इकाई का अध्यक्ष भोजपुरी विभाग के शोधार्थी राजेश कुमार आदित्य को बनाया गया है. उन्होंने प्रेस के माध्यम से आगामी 17 दिसम्बर को दिल्ली के जन्तर मन्तर पर भोजपुरी को 8 वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर हो रहे 20 वें धरने में छात्रों से जुड़ने की अपील की।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 07 अप्रैल 25

rktvnews

जिलाधिकारी ने 3 करोड़ 22 लाख की परियोजना मीतली के मल्टीपरपज निर्माणधीन हाल का किया निरीक्षण!घटिया सामग्री व लापरवाही से हो रहे निर्माण कार्य को देखकर जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त शासन को भेजी जाएगी आख्या।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने जोर देकर कहा, भारत की ‘लुक ईस्ट’ नीति ‘एक्ट ईस्ट’ में बदल गई है, जिससे पूर्वोत्तर में असाधारण प्रगति हुई है।

rktvnews

भोजपुर: “लक्ष्य एक—बड़हरा बने सर्वश्रेष्ठ “नारे के साथ सूर्यभान सिंह ने किया जनसंपर्क,कहा जनता के प्यार में दिखी जीत।

rktvnews

चतरा:मंत्री संग उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने छठ घाटों का किया निरीक्षण!संबंधित पदाधिकारी को दिए कई निर्देश।

rktvnews

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 10, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से 29, डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र से 12 एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से 10 अभ्यर्थी लड़ेंगे चुनाव।

rktvnews

Leave a Comment