RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) के बीच हुआ एमओयू।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)13 नवंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) के बीच सामाजिक रूप से पिछड़े समूहों के किशोर – किशोरियों को जीवन कौशल एवं स्वास्थ्य संबंधित जानकारियों द्वारा सशक्त करने के लिए एक एमओयू पर अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका और UNFPA की भारतीय प्रतिनिधि एंड्रिया एम वोजनार द्वारा हस्ताक्षर शासन सचिवालय स्थित उनके कक्ष में किया गया।
इस अवसर पर श्री रांका ने विभाग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एमओयू के तहत संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) द्वारा आवासीय विद्यालयों और निदेशालय विशेष योग्यजन द्वारा संचालित विशेष विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों/विशेष शिक्षकों और छात्रावासों के छात्रावास अधीक्षकों को निःशुल्क प्रशिक्षण एवं कौशल एवं स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां आदि प्रदान करने तथा किशोर युवाओं और विशेष योग्यजन व्यक्तियों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए विभाग के भीतर एक तकनीकी सहायता इकाई की स्थापना की जाएगी।
इस एमओयू का उद्देश्य सामाजिक रूप से पिछड़े समूहों के किशोर – किशोरियों को सशक्त बनाने, समावेशिता को बढ़ावा देने के साथ सतत् विकास को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर बचनेश कुमार अग्रवाल, निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सहित यूएनएफपीए इंडिया के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

वेनेजुएला : सत्ता में सरकार और दृढ़-प्रतिज्ञ लोग!

rktvnews

भोजपुर जिले के जगदीशपुर में नगर पंचायत द्वारा आम जनता के लिए गर्मी में पीने की पानी की व्यवस्था जगह जगह कराने पर भाई दिनेश ने आभार प्रकट किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 06 जून 26

rktvnews

गिरीडीह:जिला नियोजनालय द्वारा युवाओं को करियर मार्गदर्शन एवं रोजगार अवसरों से अवगत कराने के उद्देश्य से सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित कैरियर काउंसलिंग कम रेजिस्ट्रेशन कैम्प सफलतापूर्वक संपन्न।

rktvnews

कोविड-19 अपडेट

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मलेरिया नियंत्रण को लेकर उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, त्वरित जांच, शीघ्र उपचार एवं व्यापक फॉगिंग तथा जागरूकता अभियान पर दिया गया बल।

rktvnews

Leave a Comment