RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर:जनहित परिवार साहित्य मंडल, आरा के तत्वावधान में बीगन प्रसाद की 34 वीं पुण्यतिथि पर विचार एवं कवि गोष्ठी का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)02 नवंबर। रविवार को जनहित परिवार साहित्य मंडल, आरा के तत्वावधान में महान समाजसेवी दिवंगत बीगन प्रसाद की 34 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाली विचार गोष्ठी एवं कवि गोष्ठी का आयोजन डॉ. ममता मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का बजाप्ता उद्घाटन माता अजोरा कुंवर ने दिवंगत वीगन प्रसाद के मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में नशा मुक्ति विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विषय प्रवेश करते हुए जनहित परिवार पत्रिका के संपादक अतुल प्रकाश ने कहा कि नशामुक्त समाज ही विकसित, स्वस्थ और संस्कारित राष्ट्र की सच्ची पहचान है।
नशा आज केवल एक व्यक्ति की बुरी आदत नहीं, बल्कि एक गंभीर सामाजिक समस्या बन चुका है। कार्यक्रम संयोजक गोपाल प्रसाद उर्फ साधु जी ने कहा कि शराब, तंबाकू, गुटखा, सिगरेट तथा अन्य मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार की खुशहाली, आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा को प्रभावित करता है।
विशिष्ट अतिथि डॉक्टर शीलभद्र ने कहा कि नशे की गिरफ्त में आया व्यक्ति धीरे-धीरे अपनी शारीरिक क्षमता, मानसिक संतुलन, विवेक और आत्मविश्वास खोने लगता है।
डॉ किरण कुमारीने कहा कि विनाश का मार्ग
नशे की शुरुआत प्रायः शौक, मित्रों के दबाव, तनाव, जिज्ञासा या गलत संगति से होती है।
अधिवक्ता दशरथ शाह ने तंबाकू के कानूनी पहलुओं के साथ-साथ सजा के प्रावधानों पर विशेष रूप से चर्चा किया।
नशा मुक्ति पर सभा को संबोधित करने वालों में जिला परिषद सदस्य रविंद्र कुमार, प्रमुख मनोज कुमार सिंह एवं सरपंच सोनू कुमार, सूबेदार गंगा सिंह, नमस्ते जी, हर्ष कुमार, अमरदीप कुमार, युवा क्लब के श्याम किशोर सिंह आदि प्रमुख थे।
सभा के दूसरे सत्र में कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें नशा मुक्ति पर अपनी अपनी रचनाओं को प्रस्तुत करने वालों में डॉ किरण कुमारी, रमेश सिंह, अगम पांडे, आदित्य प्रकाश, राम प्रपन्न, अजय कुमार गुप्ता अज्ञानी, शरद सिंह, हरे राम सिंह, आदि प्रमुख थे।
सभा समापन पूर्व उपस्थित सैकड़ो लोगों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया और जनहित परिवार के ओर से प्रकाशित नशा मुक्ति पुस्तिका का वितरण किया गया ।
मंच का संचालन अतुल प्रकाश ने आगत अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक गोपाल प्रसाद उर्फ साधु जी तथा धन्यवाद ज्ञापन नंदकिशोर सिंह कमल ने किया।
समाज सेवा में विशेष योगदान के लिए बीस लोगों को स्वर्गीय बीगन प्रसाद स्मृति सम्मान 2026 प्रदान किया गया सम्मानित किया गया।

Related posts

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जोरा मॉल का भव्य शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: आरा के तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ो की लूट,पुलिसिया कार्रवाई में दो को लगी गोली।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक संपन्न।

rktvnews

मुख्यमंत्री का कोटा दौरा- मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट भूमि का किया निरीक्षण राज्य सरकार एयरपोर्ट विकास के लिए प्रतिबद्ध हमने निःशुल्क जमीन दी, अब केंद्र बढ़ाए कदमः मुख्यमंत्री – कोटा से सांसद व लोकसभा अध्यक्ष को करने चाहिए प्रयास – केंद्र सरकार के मना करने पर राजस्थान सरकार कराएगी विकास

rktvnews

गढ़वा:सब डिविजनल बार एसोसिएशन, नगर उंटारी भवन निर्माण का हुआ शिलान्यास, न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर रखी आधारशिला।

rktvnews

भारत ने आसियान देशों की महिला सैन्य अधिकारियों के लिए पाठ्यक्रम के शुभारंभ के साथ सैन्य कूटनीति को बढ़ावा दिया।

rktvnews

Leave a Comment