RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया विमान के दुर्घटना स्थल का दौरा किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 13 जून।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया विमान के दुर्घटना स्थल का दौरा किया।गृह मंत्री ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत और बचाव कार्य की समीक्षा भी की।
बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 की दुर्भाग्पूर्ण घटना से पूरा देश स्तब्ध है, सभी देशवासी इस हादसे में हताहत यात्रियों के परिजनों के साथ खड़े हैं। श्री शाह ने कहा कि भारत सरकार, गुजरात सरकार और प्रधानमंत्री जी की ओर से वे सभी हताहतों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं।
गृह मंत्री ने कहा कि विमान हादसे की सूचना मिलते ही गुजरात सरकार ने स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड, पुलिस विभाग, और भारत सरकार की केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) की इकाइयों को भी शामिल करते हुए आपदा प्रबंधन की सभी इकाइयों को अलर्ट कर दिया और सभी मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुट गए। भारत सरकार और गुजरात सरकार मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटी है।
अमित शाह ने कहा कि इस विमान में देश-विदेश के कुल 230 यात्री और 12 क्रू मेम्बर सवार थे। गृह मंत्री इस हादसे में बचने वाले घायल यात्री से अस्पताल में मिलकर आए। उन्होंने कहा कि मृतकों की आधिकारिक संख्या डीएनए परीक्षण के पश्चात ही अधिकारिक रूप से घोषित की जाएगी। जिन यात्रियों के परिजन घटनास्थल पर पहुँच चुके हैं, उनके डीएनए नमूने लेने की प्रक्रिया भी अगले 2-3 घंटों में पूरी हो जाएगी। श्री शाह ने कहा कि जिन मृतक यात्रियों के परिजन विदेश में हैं, उन्हें सूचना दी जा चुकी है और भारत पहुँचते ही उनके डीएनए नमूने लिए जाएंगे।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि गुजरात की FSL (Forensic Science Laboratory) और NFSU (National Forensic Sciences University) मिलकर कम से कम समय में डीएनए परीक्षण पूर्ण करेंगी और उसके बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि Aviation Department ने तीव्र गति से अपनी जांच प्रारंभ कर दी है। गृह मंत्री ने राहत और बचाव के काम में शामिल एजेंसियों का आभार प्रकट किया।

Related posts

नोडल अधिकारी ने पुरा महादेव मंदिर पर स्वच्छता की दिलाई शपथ और किया श्रमदान।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा भोजपुर ने लालू परिवार के अहंकार और बाबा साहेब के अपमान के विरुद्ध दिया धरना।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दीपावली के अवसर पर सभी को बधाई दी।

rktvnews

दरभंगा:जाले, केवटी, बहादुरपुर, किरतपुर, बहेड़ी, कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान

rktvnews

पढ़ने की संस्कृति : केरल का अनूठा लाइब्रेरी आंदोलन।

rktvnews

चतरा:कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय/झारखण्ड आवासीय बालिका विद्यालय एवं नेताजी सुभाषचन्द्र बोस बालक विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में नामांकन समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment