RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर : डा मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त।

फोटो पर पुष्प अर्पण करते भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 27 दिसम्बर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन से कांग्रेस जनों सहित आम जनता में शोक की लहर दौड़ गई। भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में कांग्रेस जनों एवं गणमान्य लोगों ने कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन मे एक शोक सभा का आयोजन किया । इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में उपस्थित लोगों ने आत्मा की शांति हेतू दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए उन्हें एक महान अर्थशास्त्री और सफल प्रधानमंत्री बताया। उन्होंने देश में आर्थिक उदारीकरण की नींव रखी और उसे आगे बढ़ाया। उन्होंने बुद्धिमत्ता और निष्ठा से देश का नेतृत्व किया। वे अर्थशास्त्र के प्रकांड विद्वान थे और अर्थशास्त्र की गहरी जानकारी के कारण उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को सुचारू रूप दिया।

पुष्प अर्पण करते शाहपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी

जिससे देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर आ सकी और और देश आर्थिक मंदी से बच सका। शोक सभा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम, पूर्व विधान पार्षद लाल दास राय, प्रो निर्मल कुमार सिंह, राकेश कुमार त्रिपाठी, हाकीम प्रसाद, घनश्याम उपाध्याय, अशोक यादव,पन्नग त्रिपाठी, श्रीधर तिवारी, प्रमोद राय, आशुतोष ठाकुर, शैलेंद्र राम, जितेंद्र शर्मा, रामानुज दूबे, गजेंद्र चौधरी, वीरेंद्र मिश्र, चितरंजन सिंह मुन्ना, संतोष पांडे, मनोज कुमार अंजनी, नर्वदेश्वर ओझा, श्याम सुंदर पांडे, सूरज प्रकाश, आनंद तिवारी, रवि राम, अशोक सिंह, देव कुमार सिंह, राकेश पांडे, संपत सिंह, गोपाल कृष्ण गोखले, राजेश कुमार, शशिकांत तिवारी, भानु प्रताप सिंह, बुटन राम, डीके सिंह, अजीत सिंह, शिव शंकर राम, शालिग्राम पाठक, श्याम बाबू, लुटावन चौरसिया, भानु प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त ने जिला अंतर्गत अनटाइड फंड, विशेष केंद्रीय सहायता (SCA ), डीएमएफटी के तहत कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने का दिया निदेश।

rktvnews

ऊर्जा पारगमन के लिए कई क्षेत्रों में नवाचार की आवश्यकता है : विद्युत मंत्री श्री आर.के. सिंह

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 मई 26

rktvnews

चतरा:नीट परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न।

rktvnews

आर एल मेमोरियल हॉस्पिटल का ऐप लॉन्च!मरीजों को घर बैठे मिलेंगी सारी जानकारी:डा विजय गुप्ता

rktvnews

हिंदी-उर्दू विवाद : … कमबख्त ने ये बात भी उर्दू में कही है!!

rktvnews

Leave a Comment