
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर ) 28 अक्टूबर।आज राष्ट्रीय एकता दिवस के मद्देनजर जिला पदाधिकारी, भोजपुर मनेश कुमार मीणा द्वारा भोजपुर से यात्रियों के दल को स्टैचू ऑफ यूनिटी, केवड़िया (गुजरात) के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस यात्रा का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय एकजुटता के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान, आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से लोगों को परिचित कराना है। स्टैचू ऑफ यूनिटी सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, जो देश की एकता एवं अखंडता के संकल्प को सुदृढ़ करता है।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने राष्ट्रीय एकता, आपसी सौहार्द एवं देश की विविधता में एकता की भावना को मजबूत बनाने का संदेश दिया तथा यात्रियों के दल को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, जिला परियोजना पदाधिकारी, नमामि गंगे सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
