RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) जेबीएन कनेक्टर की प्रथम सभा का आयोजन संपन्न।

विशिष्ट वक्ताओं ने किया युवाओं का मार्गदर्शन।

रांची/झारखण्ड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 10 फरवरी।मिलोगे तो मिलेगा इसी नारे के साथ जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन रांची ने जेबीएन रांची कनेक्टर्स की स्थापना जनवरी में की थी।
अधिक उत्साही युवा सदस्यों को जोड़ने, सभी सदस्यों को समायोजित करने तथा प्रत्येक सदस्य को वर्ग अनुसार अपने उत्पादों को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से नवगठित जीतो रांची के जेबी कनेक्टर की प्रथम सभा का आयोजन रांची के होटल रेनडीव में किया गया।
अध्यक्ष डॉ प्रवीण पंकज ने सभी का स्वागत करते हुए कनेक्टर के गठन का उद्देश्य स्पष्ट किया तथा चैप्टर में ज्यादा संख्या में युवाओं के जोड़ने की खुशी व्यक्त की।
जेबीएन कन्वीनर विशाल जैन ने अपना अनुभव व्यक्त करते हुए कहा की केवल 30 सेकंड में अपने कारोबार का परिचय किस तरह से दिया जा सकता है। इसका तरीका भी समझाया, उनके अनुसार चैप्टर निर्धारित रूपरेखा के अनुरूप नियमित रूप से संचालित होता है। प्रत्येक सदस्य को दिशा निर्देशों का पालन करना होता है। हर मीटिंग में दो सदस्यों को अपने कारोबार के बारे में बोलने का मौका मिलता है, वह वीडियो या पीपीटी के माध्यम से प्रेजेंटेशन कर सकते हैं। साथ ही मीटिंग हॉल के बाहर दो स्टॉल की व्यवस्था भी होती है जहां दो सदस्यों को अपने उत्पाद अथवा सैंपल या विवरणिका रखने का मौका मिलता है । सदस्यों को 30 सेकंड का समय दिया जाता है, जिसमें वे अपने और अपने व्यवसाय के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हैं।
सचिव प्रतीक जैन ने जेबीएन की स्थापना के दौरान आगामी 6 महीने के लिए संस्था के विस्तृत दिशा निर्देश का ब्योरा प्रस्तुत किया।
जेबीएन के अध्यक्ष श्रीपाल डॉ प्रवीण पंकज ने बताया कि जेबीएन का लक्ष्य सिर्फ व्यापार विस्तार नेटवर्किंग को बढ़ावा देने के लिए प्लेटफार्म निर्माण नहीं है बल्कि सदस्यों में कौशल विकास को प्रोत्साहन देना भी शामिल है। इसके लिए बिज़नेस ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे।
इसी ट्रेनिग के तहत ,जीतो महिला शाखा रांची द्वारा 10 फरवरी शाम को 4 बजे एफ.जे.सी.सी.आई के ऑफिस में एक टॉक शो आयोजित किया गया।
इस टॉक शो का टैग लाइन – गुड टू ग्रेट टू बिल्ट टू लास्ट था।
इस टॉक शो के मुख्य वक्ता पुनीत कुमार पोद्दार (सीएमडी प्रेमसंस मोटर ग्रुप), अभिनव शाह (को फाउंडर एंड सीईओ ऑफ ओसम डेयरी) तथा डॉक्टर रंजना स्वरूप ( फाउंडर प्रिंसिपल ऑफ़ सरला बिरला और शारदा ग्लोबल स्कूल) थे|
टॉक शो विशेषज्ञता के विभिन्न स्तरों वाले मेहमानों की बातचीत पर केंद्रित होता है, जिसमें विशेषज्ञ और गैर-विशेषज्ञ दोनों शामिल होते हैं। आज के टॉक शो में मुख्य वक्ताओं के अतिरिक्त जीतो के कई सदस्य शामिल थे, जिसमे जीतो के अध्यक्ष श गौतम जैन, मुख्य सचिव अनंत जैन, प्रदीप जैन, विशाल जैन, ऋषभ जैन, महिला शाखा की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका पाटनी एवं मुख्य सचिव श्रीमती सरोज पांड्या उपस्थित थे।
टॉक शो में वक्ताओं ने अपने जीवन के अनुभवों की विश्वसनीयता को साझा किया।
टॉक शो का उद्देश्य संघर्षों को संबोधित करना या उनके प्रति जागरूकता लाना, जानकारी प्रदान करना था।
टॉक शो के द्वारा वक्ता समाज, राजनीति, धर्म या अन्य लोकप्रिय क्षेत्रों में महत्वपूर्ण मुद्दों के संबंध में विभिन्न दृष्टिकोणों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
पुनीत पोद्दार के अनुसार सफलता का कोई शॉर्टकट नही होता है। एक कंपनी के सीइओ को कंपनी में जादू बरकरार रखने के लिए निरंतर प्रयास और फोकस रखना पड़ता है। वही कंपनी सफल होती है जो कस्टमर सेंट्रिक होती है तथा जो अपने कर्मचारियों का ध्यान रखती है।
उनके अनुसार अच्छे कर्मचारी सोने तुल्य है। उन्हें इस बात पर गर्व है की 19 वर्ष के व्यापार के जीवन में आज भी ऐसे कई परिवार है जो पांच पीढ़ियों से उनके कस्टमर हैं। अभिनव शाह के अनुसार कंपनी की सफलता के लिए सीईओ को निरंतर प्रयास करना जरुरी है, एवं नई टेक्नोलॉजी को सीखने और अपनाने की अत्यधिक आवश्यकता होती है।
डॉ रंजना स्वरूप के अनुसार आज के विद्यार्थियों को डिजिटल का सही इस्तेमाल करना चाहिए। विद्यार्थियों को सफलता या विफलता दोनों से ही हमेशा एक सिख लेनी चाहिए। उन्होंने अभिभावकों के काउंसलिंग करने पर जोर दिया।

Related posts

बक्सर:जिला पदाधिकारी, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अगलगी, हीट वेव (हिट Wave), पेयजल संकट एवं जलापूर्ति के संबंध बैठक।

rktvnews

भोजपुर :शोधार्थियों के लिए शोध कार्य संबंधित कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

बागपत:उप मुख्यमंत्री ने यूपीएस सिसाना का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध।

rktvnews

क्रांति दिवस पर पिथौरागढ़ प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अनुप्रिया पटेल के मिर्जापुर से तीसरी बार जीत और केंद्रीय मंत्री बनने पर मध्य प्रदेश में भी हर्ष का माहौल।

rktvnews

भोजपुर:बेटी जन्मोत्सव में 20 नवजात बालिकाओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment