RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)23 अप्रैल।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरूरपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की साफ-सफाई, दवा वितरण, डॉक्टरों की उपस्थिति, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनोपयोगी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी लिया और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।
जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया, परंतु कुछ कमियों की ओर संकेत करते हुए सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को समय से उपस्थित रहकर मरीजों को समुचित इलाज और परामर्श देने की हिदायत दी।

Related posts

गिरीडीह :उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिलेवासियों को दी विजयदशमी और दशहरा की बधाई एवं शुभकामनाएं, कहा विजयादशमी का त्योहार अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत का है प्रतीक है।

rktvnews

लखीसराय :पर्यावरण संतुलन का संकल्प – जीविका दीदियों ने शुरू किया पौधारोपण अभियान।

rktvnews

भोजपुर:सोहरा मे हुई हत्या पर बड़हरा विधायक का कड़ा रूख, प्रशासन से जल्द कारवाई करने की कही बात।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईसीडीएस विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

हथियारों के भैतिक सत्यापन को रोहतास जिला प्रशासन सख्त! सत्यापन की तिथियों का किया निर्धारण।

rktvnews

एक संदेश

rktvnews

Leave a Comment