RK TV News
खबरें
Breaking News

समस्तीपुर:मानव धर्म के समुद्धारक थे रविदास : डॉ लाभ

RKTV NEWS/समस्तीपुर (बिहार)12 फ़रवरी।आज समस्तीपुर स्टेशन चौक स्थित गांधी स्मारक प्रतिष्ठान के परिसर में संत शिरोमणि रविदास की जयंती सवर्ण मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन प्र सिंह की अध्यक्षता में उल्लासपूर्वक मनाई गई। अवसर पर मुख्य वक्ता बिहार प्रदेश रामचरित मानस प्रचार संघ के उपाध्यक्ष शिक्षाविद डॉ परमानन्द लाभ ने अपने सम्बोधन में कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज मानव धर्म के समुद्धारक थे। वे समतामूलक समाज की स्थापना के पक्षधर थे। आज जब सारा संसार त्रय-ताप से विदग्ध हो रहा है, रविदास सरीखे महापुरुष की उपादेयता और भी अधिक हो जाती है।
सभा का संचालन गांधी स्मारक प्रतिष्ठान के सचिव विनयकृष्ण जी ने किया। रविदास के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विचार रखने वालों में प्रमुख डॉ आर के दिवाकर, किशोरी सिंह, डॉ रामसजीवन पाण्डेय आदि कतिपय विद्वान थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा वैद्यनाथ सिंह ने की।

Related posts

भोपाल:बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र ने मनाया स्थापना दिवस।

rktvnews

गढ़वा:सड़क सुरक्षा को लेकर निकाला गया जागरूकता अभियान।

rktvnews

महापौर प्रतिनिधि प्रेम पंकज ने किया वातुनुकुलित पी एम लाइब्रेरी सेल्फ स्टडी सेंटर का उदघाटन।

rktvnews

जितिन प्रसाद ने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

दरभंगा:राज्य स्तर पर सोशल मीडिया में जिला का प्रथम स्थान प्राप्त होने पर डी.एम. राजीव रौशन ने प्रशस्ति पत्र से उप निदेशक जनसंपर्क को किया सम्मानित।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (NCEL) द्वारा आयोजित ‘सहकारी निर्यात पर राष्ट्रीय संगोष्ठी’ को संबोधित किया, साथ ही NCEL के logo, वेबसाइट और brochure का लोकार्पण तथा NCEL सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र भी वितरित किए।

rktvnews

Leave a Comment