RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:राज्य सरकार का एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर महिला सम्मेलन का जयपुर में हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)15 दिसंबर। राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जयपुर जिला स्तरीय महिला सम्मेलन कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित किया गया। जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत महिलाओं को लाभांवित किया गया। सम्मेलन में मेधावी छात्राओं को स्कूटी तथा महिलाओं को सोलर इंडक्शन का भी वितरण किया गया। महिलाओं को आपात स्थिति में 24 घंटे पुलिस सहायता प्रदान करने के लिए एक ऐप तथा आरएसआरटीसी के सुरक्षा कमांड सेंटर व पैनिक बटन परियोजना का शुभारंभ भी किया गया। समारोह में राजीविका महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
समारोह में जिला प्रमुख ने कहा कि राजस्थान सरकार ने महिलाओं की बेहतरी के लिए कई फैसले लिये हैं ताकि आधी आबादी प्रदेश के विकास में पूरी भागीदारी निभा सके। महिलाएं प्रदेश की विकास यात्रा में अपना योगदान दे सके, इसी दिशा में केन्द्र व राज्य की डबल इंजन की सरकार द्वारा महिला वर्ग को केन्द्र बिन्दु मानते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी, नमो ड्रोन दीदी के साथ ही राज्य सरकार की लाडो प्रोत्साहन योजना सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं आत्मनिर्भर बनती है तो राज्य और देश भी आत्मनिर्भर बनता है। राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं की रोकथाम एवं बच्चियों व महिलाओं को भयमुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए हमने राज्य में 500 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के गठन का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में 250 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के संचालन के लिए हमने स्वीकृति जारी कर 1000 कांस्टेबल के पद स्वीकृत किए हैं।
आयोजन में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुमन पंवार, अतिरिक्त जिला कलक्टर आशीष कुमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शेर सिंह लुहाड़िया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

बक्सर:डिजिटल प्लेटफार्म ने दुनियाभर के लोगों को real time में समाचारों तक पहुंचने और विविध दृष्टिकोणों से अवगत होने का अवसर प्रदान किया है: जिलाधिकारी

rktvnews

भारतीय नौसेना के पोत 08-11 अगस्त, 2023 तक दुबई के रशीद बंदरगाह के दौरे पर।

rktvnews

रायपुर:नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में आकर्षक रही इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की प्रदर्शनी।

rktvnews

‘एक भारत,श्रेष्ठ भारत’ की मिसाल बनी अयोध्या।

rktvnews

केन्‍द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 18 सितम्‍बर को एनपीएस वात्सल्य योजना का शुभारंभ करेंगी।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर नगर पंचायत की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment