RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

आईएनएस सर्वेक्षक पोर्ट लुइस पहुंचा।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 27 दिसंबर।आईएनएस सर्वेक्षक संयुक्त जलीय सर्वेक्षण करने के लिए 26 दिसंबर 2024 को पोर्ट लुइस, मॉरीशस पहुंचा। जहाज के पहुंचने पर अनुराग श्रीवास्तव, मॉरीशस में भारत के उच्चायुक्त, कैप्टन सीजी बिनूप, मॉरीशस नेशनल कोस्टगार्ड के कमांडेंट और अन्य सैन्य एवं नागरिक गणमान्य व्यक्तियों ने उसकी अगवानी की। मॉरीशस के जलीय सर्वेक्षण यूनिट के साथ एक प्रारंभिक सर्वेक्षण समन्वय बैठक आयोजित की गई।
आईएनएस सर्वेक्षक तकनीकी ज्ञान आदान-प्रदान, पेशेवर बातचीत और जलीय सर्वेक्षण पर प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से मॉरीशस के अधिकारियों के साथ संलग्न होगा। यह महत्वपूर्ण सर्वेक्षण मॉरीशस को समुद्री अवसंरचना, संसाधन प्रबंधन एवं तटीय विकास योजना विकसित करने में सक्षम बनाएगा। वर्तमान यात्रा भारत और मॉरीशस के बीच मजबूत समुद्री साझेदारी पर प्रकाश डालती है, जो क्षेत्रीय विकास के लिए साझा प्रतिबद्धता एवं भारत सरकार के सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के दृष्टिकोण के अनुरूप गहरे द्विपक्षीय सहयोग को दर्शाती है।

Related posts

भोजपुर:आजादी के 77 वर्षो बाद भी सभी को समुचित आर्थिक,सामाजिक और शैक्षणिक अधिकार न मिल पाना,सरकार की निरंकुशता को दर्शाता है: गोरखनाथ अकेला

rktvnews

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में कन्या-पूजन किया।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने सी०एम०आर० संग्रहण केन्द्र का किया उद्घाटन।

rktvnews

71 बिहार स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप मोइनुल हक ट्रॉफी 23-24 फाइनल राउंड लीग मैच के लिए भोजपुर की टीम मोतीहारी रवाना।

rktvnews

खान मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।

rktvnews

Leave a Comment