RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने आमजनों से किया सीधा संवाद, शिकायतों के त्वरित समाधान पर दिया जोर।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)27 अक्टूबर।आमजनों की समस्याओं का समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनता दरबार में भूमि विवाद, आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना, होमगार्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा, कल्याण एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामले सामने आए। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागों को नियमानुसार कार्रवाई करने और मामलों के निष्पादन में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरतने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजनों की शिकायतों का निष्पादन प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी आवेदन पर अनावश्यक विलंब न हो और निर्धारित समयसीमा के भीतर उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही, आवेदकों को की गई कार्रवाई से अवगत कराने का भी निर्देश दिया गया।

जिला प्रशासन की अपील

जिलेवासी अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए समाहरणालय परिसर में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक आयोजित जनता दरबार में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला प्रशासन आमजनों की शिकायतों के निष्पादन एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

भोजपुर:पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण आवश्यक :अशोक कुमार शर्मा

rktvnews

राजस्थान:राजभवन में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:मनोज सिंह को भाजपा का प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर किसान मोर्चा भोजपुर ने दी बधाई।

rktvnews

ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय का 18 वां वार्षिकोत्सव संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: उपविकास आयुक्त गुंजन सिंह ने किया जिला स्तरीय “मशाल” खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा चिकित्सा मंच अध्यक्ष डा के एन सिन्हा द्वारा पिरोटा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment