RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली के प्रभारी सचिव ने विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभुकों के साथ हुआ संवाद।

प्रस्तावित न्यू इंडस्ट्रियल एरिया का भी किया गया निरीक्षण।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)27 दिसंबर।वैशाली के प्रभारी सचिव-सह – सचिव, उद्योग विभाग वंदना प्रेयषी ने आज वैशाली जिला के परिभ्रमण के क्रम में पहले नगवां ग्राम का भ्रमण किया। साथ ही गरौल, ओसवाल लॉजिस्टिक पार्क एवं हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया।
उसके बाद उद्योग सचिव ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एवं बिहार लघु उद्यमी योजना के लाभुकों के साथ जिला उद्योग केंद्र, वैशाली के कार्यालय में संवाद किया और पाया कि इस योजना के लाभुक बेहतर ढंग से कार्य कर रहे हैं। लाभुकों द्वारा क्रेडिट लिंकेज की चर्चा की गई।
उद्योग सचिव ने जिला उद्योग केंद्र, हाजीपुर का भी निरीक्षण किया।
इसके साथ ही नए प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र की भूमि अधिग्रहण हेतु महुआ, राजापाकर और जंदाहा प्रखंड के चयनित स्थल का भी पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी विभागीय पदाधिकारी और क्षेत्रीय पदाधिकारी मौजूद थे।
समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभारी सचिव ने पंचायत सरकार भवन, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, प्रत्येक पंचायत में खेल मैदान, हर घर नल जल योजना समेत अनेकों योजनाओं की समीक्षा की।
समीक्षा बैठक में प्रभारी जिला पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय, निदेशक तकनीकी उद्योग विभाग शेखर आनंद, डीडीसी कुंदन कुमार, एसडीएम, हाजीपुर रामबाबू बैठा, एसडीएम, महुआ किशलय कुशवाहा, निदेशक, डीआरडीए अजीत कुमार, महा प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र स्नेहा समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पर भाजपा आरा ग्रामीण मंडल के द्वारा धोबहा में निकाला तिरंगा यात्रा।

rktvnews

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने के – कार्ड के लाभ पर प्रकाश डालते हुए इसके उपयोग का किया आह्वान।

rktvnews

रोहतास: जिलाधिकारी ने जनता दरबार में किया समस्याओं का समाधान।

rktvnews

वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास- कोंकण 2023

rktvnews

गया: सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक,धार्मिक या राजनीतिक विवादों को जन्म देने वाली न करें पोस्ट: गया पुलिस

rktvnews

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 24 जून को वीरांगना रानी दुर्गावती के समाधि स्थल पर करेंगे नमन।

rktvnews

Leave a Comment