RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में अमृत 2.0 के तहत गठित हाई पावर स्टीयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)25 अक्टूबर। गुरूवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में केन्द्रपोषित योजना अमृत 2.0 के तहत गठित हाई पावर स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान मुख्य सचिव ने शहरों में सीवर लाइन के पूरी तरह से संचालन आरम्भ होने के सम्बन्ध में रिपोर्ट तलब की।
बैठक में मुख्य सचिव ने विशेष रूप से देहरादून का सीवर सिस्टम मैप तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने देहरादून जैसे शहरों में सरकारी आवासीय काॅलोनियों में सीवर सिस्टम की स्थिति एवं एसटीपी से कनेक्टिविटी के सम्बन्ध में जल संस्थान को तत्काल रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए।
सीएस ने अमृत 2.0 जैसी सभी केन्द्र पोषित योजनाओं का पूरा लाभ राज्य को मिले इसके लिए समयबद्धता से योजनाओं के डीपीआर बनाने तथा डीपीआर तैयारी के दौरान स्पष्ट मापदण्डों का अनुपालन दिए। इस सम्बन्ध में विलम्ब पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्य सचिव ने योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर सख्त कार्यवाही के भी निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य सचिव ने अमृत 2.0 (ट्रान्च-2) हेतु ₹356.52 करोड़ के स्टेट वाॅटर एक्शन प्लान, अमृत 2.0 (ट्रान्च-2) के स्टेट वाॅटर एक्शन प्लान में अनुमोदित 08 योजनाओं के पुनरीक्षित आगणनों पर अनुमोदन, अमृत 2.0 के घटक ‘अमृत सरोवर’ के तहत एसएलटीसी में अनुमोदित नगर पंचायत दिनेशपुर की 02 योजनाओं पर अनुमोदन प्रदान किया।
इस दौरान बैठक मेें सचिव नितेश झा सहित वित्त, सिचाई, पेयजल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

बक्सर:जिले के 65,000 से अधिक महिलाओं ने महिला संवाद कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दर्ज करायी।

rktvnews

भोजपुर:मुख्यमंत्री ने देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

अत्याधुनिक बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के साथ कवरत्ती का पहला ऑन-ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र से 250 करोड़ रुपये बचाने, 190 लाख लीटर डीजल की खपत कम होने और 58,000 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी होने का अनुमान।

rktvnews

भोजपुर : पूर्व विधायक मुन्नी देवी व भूअर ओझा ने की राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री से मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित!शरीर के साथ-साथ मन को भी स्वस्थ रखना जरूरी है: प्रो लतिका वर्मा

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 100वीं जन्‍म जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment