
RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)24 दिसंबर।बागपत नगर पालिका परिषद में नवागंतुक अधिशासी अधिकारी के.के. भड़ाना ने आज अधिशासी अधिकारी का कार्यभार संभाल है बागपत नगर पालिका के के भड़ाना 20 वे अधिशासी अधिकारी बने हैं। चार्ज लेते हुए उन्होंने नगर की प्रमुख समस्याओं और आवश्यकताओं पर ध्यान केंद्रित करना मुख्य प्राथमिकता बताया है। उन्होंने बताया प्रकाश व्यवस्था नगर के सभी इलाकों में स्ट्रीट लाइट और अन्य प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा, पेयजल आपूर्ति नगरवासियों को निर्बाध और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु योजनाओं पर काम किया जाएगा।तथा स्वच्छता अभियान नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नियमित सफाई अभियान चलाया जाएगा।
शहर का सौंदर्यीकरण शहर की सड़कों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों को सुंदर और आकर्षक बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहे तरह ऊपर सर्दी के दृष्टिगत लाभ क्रियाशील रहेंगे और नगर पालिका के कर्मचारी भी तैनात रहेंगे किसी भी जरूरतमंद को रैन बसेरे की आवश्यकता होगी वह रैन बसेरे में रात्रि प्रवास करेगा उन्होंने कहा मुख्य प्राथमिकता जिला मुख्यालय की नगर पालिका है जिस पर चाक चौबंद व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान दिया जाएगा।
अधिशासी अधिकारी ने नगरवासियों से अपील की है कि वे नगर की प्रगति और स्वच्छता बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका परिषद सदैव तत्पर है।
