खेल मैदान को विकसित करने,डिजिटल साइनेज बोर्ड सहित आकर्षक वॉल पेंटिंग का दिया निर्देश।
लैब के उन्नत और अधिक सुदृण निर्माण का दिया निर्देश।
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 दिसंबर।जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक भोजपुर मिस्टर राज ने जगदीशपुर अनुमंडल स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, ककीला का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलेज के खेल मैदान को विकसित करने और पूरे खेल परिसर में डिजिटल साइनेज बोर्ड एवं आकर्षक वाल पेंटिंग स्थापित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही, उन्होंने पॉलिटेक्निक कॉलेज में निर्मित विभिन्न प्रयोगशालाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और उन्हें और अधिक सुदृढ़ एवं उन्नत बनाने का निर्देश दिया, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीआरडीए डायरेक्टर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीएम जीविका एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।





