RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:सुशासन सप्ताह-प्रशासन चला गांव की ओर” के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित।

ग्रामीण विकास को सुदृढ़ करना, जनसेवा में पारदर्शिता लाना, और प्रशासन को जनता के करीब लाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य।

विजन व मिशन के साथ डिप्टी कलेक्टर ने सुशासन का दिया प्रेजेंटेशन।

लोक शिकायतों के निवारण एवं सेवा वितरण में सुधार के उद्देश्य को समर्पित है सुशासन सप्ताह-

आईजीआरएस, ऑनलाईन सर्विस डिलीवरी, सुशासन के क्षेत्र में नवाचार से आच्छादित रहा ‘‘सुशासन सप्ताह-प्रशासन गॉव की ओर’’

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)24 दिसंबर।प्रशासन सुधार एवं लोक शिकायत विभाग, कार्मिक व पेंशन मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त निर्देश के क्रम में लोक शिकायताों के निवारण एवं सेवा वितरण में सुधार के उद्देश्य से व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म जन्म शताब्दी वर्ष को 19 से 24 दिसम्बर, 2024 तक ‘‘सुशासन सप्ताह (गुड गर्वनेंस वीक) प्रशासन गॉव की ओर’ के रूप में मना रहा है जिसके क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभागार, बागपत में “सुशासन सप्ताह-प्रशासन चला गांव की ओर” के अंतर्गत एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी बागपत पूर्व जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने की इस अवसर पर कार्यशाला में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।
कार्यशाला में जनपद, तहसील, विकास खंड, एवं नगर निकाय स्तर के समस्त संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण विकास को सुदृढ़ करना, जनसेवा में पारदर्शिता लाना, और प्रशासन को जनता के करीब लाना था। सुशासन सप्ताह के डिप्टी कलेक्टर /नोडल अधिकारी भावना सिंह ने डिस्ट्रिक्ट @ 100 ’’ विशेष रिपोर्ट पर विचार विमर्श करते हुए 2047 तक जनपद के विभिन्न विकासात्मक आयामों पर बल दिया गया। जनपद स्तर की उपलब्धियों एवं जनपद में हुए विभिन्न नवाचार कार्यो का प्रदर्शन कर दिखाया गया।
विकसित बागपत 2047 की संकल्पना है कि बागपत कैसा होगा ,आर्थिक शिक्षा चिकित्सा खेल बागपत ग्लोबल के ऊपर प्रेजेंटेशन किया जिसकी सेवानिवृत्ति आईएएस अधिकारी अजयदीप ने प्रशंसा की उन्होंने कहा जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की टीम बेहद कर्मठ और लगनशील अफसरो बाली एक टीम है।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाना इस लिए महत्वपूर्ण है कि वर्तमान में केन्द्र व राज्य सरकार समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े गरीब, वंचित व्यक्तियों को भी समाज की मुख्य धारा से जोड़कर सुशासन को धरातल पर साकार किया जा रहा है। अटल जी का पूरा जीवन देश के विकास व प्रगति के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि प्रशासन गॉव-गॉव चौपाल लगाकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में असहायों व वंचितों को आच्छादित कर अटल जी के सपने को साकार कर रही है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारम्भ अटल जी के जीवन दर्शन शिक्षा व विचारों की ही देन है।
पूर्व जिलाधिकारी ने कहा कि बागपत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की कार्य शैली से मैं अत्यंत प्रसन्न रहता हूं उन्होंने पूर्व के कार्यों पर भी प्रकाश डाला और उनके कार्य शैली की प्रशंसा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जो अच्छे कार्य किया जा रहे हैं उनकी डॉक्यूमेंट्री बनाई जाए और उनका प्रेजेंटेशन होना चाहिए जिससे कि लोगों को अच्छे कार्यों का पता लगना चाहिए दिल्ली से अच्छी शिक्षा हो ,चिकित्सा आदि पर फोकस किया जाए बागपत एनसीआर का क्षेत्र है दिल्ली के नजदीक है तो अच्छी प्लानिंग के साथ कार्य करें बदलते बागपत की बदलती तस्वीर दिखनी चाहिए।
कार्यशाला में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं, उनके निराकरण के उपाय, एवं सुशासन के सर्वोत्तम प्रयासों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने अपने अनुभव और सुझाव साझा किए, और जनसामान्य को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा यह कार्यशाला प्रशासनिक पारदर्शिता और जनकल्याण के प्रति शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अजय दीप सिंह को शाल उड़कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व पंकज वर्मा ,मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,अपर जिला अधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह ,समस्त एसडीएम समस्त जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

UNISOC और HMD: नोकिया फीचर फोन के नए युग की शुरुआत

rktvnews

बक्सर:अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह ने किया अंचल कार्यालय चक्की का औचक निरीक्षण।

rktvnews

स्वामी विवेकानन्द जन्म दिवस विशेष:उठो जागो और तब तक आगे बढ़ो जबतक लक्ष्य तक न पंहुच जाओ : स्वामी विवेकानंद

rktvnews

शाहाबाद की धरती पर प्रधानमंत्री का आगमन, एम्स और ट्रॉमा सेंटर की आस।

rktvnews

राजस्थान:सिंधी भाषा का सिलेबस नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किया जाएगा -विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री ने ‘कर्मयोगी सप्ताह’-राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment