रोहतास/बिहार 14 अक्टूबर।कृषि विभाग, रोहतास के द्वारा आत्मा के सौजन्य से मल्टीपरपस हॉल फजलगंज, सासाराम में आज जिलास्तरीय रबी कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन नवीन कुमार भा०प्र०से०, जिला पदाधिकारी, रोहतास, शेखर आनन्द, मा०प्र०से० उप विकास आयुक्त, रोहतास एवं डा० प्रमोद कुमार संयुक्त निदेशक (पौधा संरक्षण), बिहार पटना एवं राम कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कृषि एवं कृषि से सम्बद्ध जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंडो / पंचायतों में कार्यरत कृषि प्रसार पदाधिकारी / प्रसार कर्मियों की उपस्थिति में उद्घाटन किया गया जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक, आत्मा, रोहतास के द्वारा रबी अभियान के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न कार्यक्रमों यथा प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर दिनांक- 16 अक्टूबर 2023 से 04 नवम्बर 2023 तथा 10 नवम्बर 2023 से 15 दिसम्बर 2023 तक रबी किसान चौपाल का आयोजन किया जाना निर्धारित है कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा राज्य स्तर से प्राप्त हुए प्रखंडवार लक्ष्य का विखण्डन करते हुए सभी को पावर प्वाईन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से दी गई कार्यक्रम में उपस्थित जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा उपस्थिति सभी प्रसार कर्मियों को स्पष्ट रूप से निदेश दिया गया जो निम्न प्रकार है:-
1. कृषि विभाग की नवीनतम तकनीकों को पंचायत / गाँव स्तर पर अधिक से अधिक किसानों को दिया जाए। जिससे किसानों का
उत्पादन में वृद्धि हो और किसानों की आय दूगुणा की ओर बढ़ें 2. कृषि उत्पादों को आसानी और अच्छी कीमत में बिक्री हो सके उसके लिए उत्पादों का खाद्य प्रसंसकरण ईकाई के ओर अग्रसर होने की आवश्कता हो ताकि हम अपने उत्पादों को अच्छी कीमत प्राप्त कर सकें।
3. साथ ही साथ यह भी स्पष्ट किया गया कि विभाग द्वारा चलाई जा रही विभीन्न लोककल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से योग्य किसानों तक पहुचाई जाए।
राज्य स्तर के रोहतास जिले के लिए नोडल पदाधिकारी, डा० प्रमोद कुमार संयुक्त निदेशक (पौधा संरक्षण), बिहार पटना के द्वारा कीटनाशकों के उपयोग से होने वाले हानि तथा उपयोग की सावधानियों पर बल देते हुए पौधा संरक्षण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी जिलास्तरीय कार्यशाला के माध्यम से दी गई। कार्यक्रम में जिला स्तरीय कृषि से जुड़े पदाधिकारी एवं कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, विक्रमगंज के द्वारा विभीन्न योजनाओं की जानकारी के साथ साथ कृषि की तकनीकी जानकारी कार्यशाला में उपस्थित प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबन्धक प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबन्धक, किसान सलाहकार आदि को उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में सहायक निदेशक, उद्यान, रोहतास,सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण, रोहतास,सहायक निदेशक, कृषि अभियंत्रण, रोहतास,सहायक निदेशक, रसायन मिट्टी जाँच प्रयोगशाला, रोहतास सहायक निदेशक, शष्य भूमि संरक्षण, रोहतास,उप परियोजना निदेशक, आत्मा, रोहतास,ईफकों के क्षेत्रीय प्रबन्धक, रोहतास उपस्थित थे।
