RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर : पूर्व विधायक प्रो जय नारायण मिश्र की 40वीं पुण्य तिथि मनी।

पूर्व विधायक प्रो जय नारायण मिश्रा की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करते गणमान्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)19 दिसम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक तथा पटना विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र के पूर्व प्रोफेसर जय नारायण मिश्र की 40वीं पुण्य तिथि उनके पैतृक गाँव भरौली स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मनाई गई। इस अवसर पर स्व जय नारायण मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वक्ताओं ने स्व जय नारायण मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें गरीबों का सच्चा हितैषी बताया। उनके कार्यों एवं स्वभाव को आज भी लोग याद करते हैं। वक्ताओं ने कहा कि उनके बताये गये मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक चिंतक ध्रुव नारायण मिश्र तथा मंच संचालन समाजसेवी राजेश मिश्र एवं सुनीता नारायण मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मुखिया दिव्या मिश्रा, राजेश मिश्र, राघवेन्द्र मिश्र, संजय मिश्र, डा राजेंद्र मिश्र, पूर्व शिक्षक कन्हैया मिश्र, बृज किशोर मिश्र, जय प्रकाश चौधरी, प्रमोद मिश्र, वेदान्त विभु सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

नेशनल एक्स सर्विसमेन कोऑर्डिनेशन कमिटी की बिहार राज्य इकाई की बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के मालदा में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई रेल और सड़क बुनियादी परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नींव रखी।

rktvnews

झारखंड:रोटी, बेटी और माटी की बात करने वालों पर बरसे हेमन्त।

rktvnews

चतरा में लोकसेतू पोर्टल के माध्यम से योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु शिविरों का आयोजन।

rktvnews

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

सारण: ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री ने की जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment