RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

मोतिहारी:रेलवे स्टेशन कर्मियों एवं रेल थाना के जवानों को खिलाई गई सर्वजन दवा।

मोतिहारी/ पूर्वी चंपारण 25 फरवरी।फाइलेरिया (हाथीपाँव) जैसे गंभीर बीमारी से सुरक्षित होने के लिए शनिवार को बापूधाम रेलवे स्टेशन, मोतिहारी परिसर में स्टेशन अधीक्षक दिलीप सिंह, वाणिज्य अधीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, राजकीय रेलथाना मोतिहारी के थानाध्यक्ष श्रीधर कुमार, एएसआई संजय कुमार, स्टेशन चाइल्ड लाइन सुपरवाइजर रुपेश कुमार, महिला एवं पुरुष जवान, रेलवे यात्रियों सहित 50 से अधिक लोगों को रेलवे स्टेशन परिसर में बूथ लगाकर एवं अनाउंसमेन्ट कर लोगों को जागरूक करते हुए पेशेंट प्लेटफार्म सदस्य भोला पटेल के समक्ष सर्वजन दवा का सेवन कराया गया। ताकि ये सभी लोग फाइलेरिया जैसे गंभीर रोग से सुरक्षित हो सकें। मौके पर स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार ने दवा का सेवन कर कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे एम.डी.ए. कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया बीमारी की रोकथाम हेतु स्टेशन पर बूथ लगाकर डी.ई.सी एवं अलबेंडाजोल की दवा शारीरिक रूप से स्वस्थ स्टेशन कर्मियों व रेल थाना कर्मियों को खिलाई गईं है। ताकि वे सभी फाइलेरिया से सुरक्षित रहें, उन्होंने इस कार्य हेतु सभी स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद दिया। मौके पर दवा सेवन कार्यक्रम के पूर्व पूछताछ काउंटर से अनाउंसमेन्ट कर लोगों को संदेश दिया गया कि 10 फ़रवरी से जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूलों, घर पर जाकर सर्वजन दवा खिलाई जा रही है। यह दवा पूर्णतः सुरक्षित है, इसलिए इस दवा को वर्ष में एकबार जरूर सेवन करना चाहिए, सर्वजन दवा में दी जा रही डीईसी एवं अल्बेंडाजोल की गोली का सेवन कर हम सभी फाइलेरिया जैसे गंभीर रोग से बच सकते है।

गर्भवती महिला एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को नहीं खानी है दवा

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ शरत चंद्र शर्मा ने बताया कि गर्भवती महिला एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को छोड़ कर सभी स्वस्थ व्यक्ति इस दवा का सेवन अवश्य करें। फाईलेरिया को आम बोल चाल की भाषा में हाथीपाँव कहा जाता है, यह गंभीर बीमारी है जिससे समाज में कोई भी व्यक्ति इस बीमारी से ग्रसित हो सकता है। फाइलेरिया के गंभीर होने पर यह व्यक्ति को विकलांग बना देता है।

Related posts

18 अप्रैल, 2023 को केंद्र पहली बार मुंबई में हितधारकों और उपभोक्ता आयोगों के साथ रियल एस्टेट क्षेत्र के संदर्भ में उपभोक्ता शिकायत पर चर्चा करेगा।

rktvnews

रायपुर : दो पीढ़ियों का सपना हुआ साकार, कमार परिवारों की बदली जिंदगी।

rktvnews

भोजपुर में जिला स्तरीय वन महोत्सव का सफल आयोजन।

rktvnews

इरेडा ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1,699 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे अधिक पीएटी दर्ज किया।

rktvnews

ई-गवर्नेंस 2024 के राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए नामांकन www.nceg.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकृत और जमा किए जा सकते हैं।

rktvnews

भोजपुर:शाहपुर में आयोजित छात्र-युवा कन्वेंशन में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को बड़ी बढ़त दिलाने का संकल्प।

rktvnews

Leave a Comment