RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर:जनहित परिवार भोजपुर का रजत जयंती समापन समारोह संपन्न।

जनहित परिवार के पत्रिका के विशेष अंक सहित “मानक हिंदी प्रवेश” पुस्तिका का किया गया विमोचन।

जिले के विभिन्न प्रखंडों से समारोह में शिरकत करने पहुंचे कवियों ने अपनी रचनाओं का किया पाठ।

आगत अतिथियों ने अपने उद्बोधनो में जनहित परिवार की उपलब्धियों का किया बखान।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)28 सितम्बर।आज बाल हिंदी पुस्तकालय आरा में जनहित परिवार भोजपुर के बैनर तले जनहित परिवार रजत जयंती समापन समारोह 2025 का आयोजन हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर जनहित परिवार से जुड़े भोजपुर जिला के विभिन्न प्रखंडों से पधारे 50 कवियों ने अपनी नूतन नवीन हिंदी तथा भोजपुरी की कविताओं का पाठ किया।वरीय साहित्यकार जगत नंदन सहाय की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का उद्घाटन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के भोजपुरी विभाग के विभाग अध्यक्ष दिवाकर पांडे ने अपनी भोजपुरी कविता ‘रघुवर जी’ प्रस्तुत कर किया तथा जनहित परिवार पत्रिका अंक-46 विशेष अंक एवं हिंदी के मानकीकरण पर आधारित संक्षिप्त संस्करण ‘मानक हिंदी प्रवेश’ नामक पुस्तिका का विमोचन राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नर्तक एवं गायक बक्शी विकास ने किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में जगत नंदन सहाय ने कहा कि जनहित परिवार ने पिछले 25 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में भोजपुर जिला की अग्रणी संस्था रही है। विशिष्ट अतिथि एलआईसी के डीओ सुधीर कुमार ने जनहित परिवार को अच्छे लोग अच्छे विचार वाली संस्था बताया। मंच का संचालन अतुल प्रकाश ,आगत अतिथियों का स्वागत नंद किशोर सिंह कमल तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद सिंह ने किया।
सभा में अपनी नूतन नवीन कविताओं का पाठ करने वालों में गायत्री सहाय,अजय कुमार गुप्ता अज्ञानी, जय नारायण पांडे, डॉ. रेणु मिश्रा, डॉ किरण कुमारी, डॉ ममता मिश्रा, पूनम पांडे, शरद सिंह, सुरेंद्र सिंह अंशु,चंद्रशेखर मिश्र, हरे राम सिंह , जय नारायण पांडे , राम प्रहलाद तिवारी, आदित्य प्रकाश, जनमेजय ओझा, मनमोहन ओझा, राजा राम प्रियदर्शी, दीपक सिंह निकुंभ ,जय मंगल मिश्रा, कुंवर सिंह , अनिल राज, रंजन कश्यप,जन्मेजय ओझा, आदित्य प्रकाश, अलख अनाड़ी, रमेश सिंह,आदि प्रमुख थे।

Related posts

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पीएमईजीपी, पीएमईजीपी 2 एवं पीएमएफएमई योजना अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन

rktvnews

22 फरवरी से नए प्रारूप में होगा गार्ड ऑफ चेंज समारोह।

rktvnews

दरभंगा:जनता दरबार में डीएम ने कई मामलों का किया समाधान।

rktvnews

गया: प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर ऊर्जा सचिव ने किया विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का शुभारंभ।

rktvnews

बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग टीम कल करेंगी दरभंगा का भ्रमण!आयोग द्वारा मझिगामा गाँव के एक बच्चा को दिलवाया जाएगा योजनाओं का लाभ।

rktvnews

Leave a Comment