RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:साहित्य, विज्ञान और अध्यात्म के संगम थे प्रो यू एस पाण्डेय: प्रो बलिराज ठाकुर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 फ़रवरी। श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम् के अन्तर्गत संचालित आध्यात्मिक सत्संग मंडल के तत्त्वावधान में प्रोफेसर और आध्यात्मिक चिंतक डॉ उमाशंकर पाण्डेय की पांचवीं पुण्य-तिथि पर शनिवार को महाराजा हाता में स्मृति-दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता महंत रामकिंकर दास जी महाराज ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए भोजपुर हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष प्रो बलिराज ठाकुर ने कहा कि प्रो यू एस पाण्डेय जी स्वयं में एक पूर्ण मानव थे।वे रसायन विज्ञान के प्रसिद्ध अध्यापक,प्रखर वक्ता,सुकवि, सामाजिक व्यक्तित्व और विभिन्न संस्थाओं के नेतृत्वकर्ता तथा विभिन्न मंचों के प्राण थे। विशिष्ट वक्ता प्रो नन्दजी दूबे,प्रो अयोध्या प्रसाद उपाध्याय,प्रो कमल कुमारी तथा के सी दूबे ने कहा कि जैन कॉलेज और आरा के स्वर्णिम युग के प्रतिनिधि हस्ताक्षर थे प्रो उमाशंकर पाण्डेय जी।प्रो महेश सिंह और प्रो हरे कृष्ण उपाध्याय ने कहा कि प्रो उमाशंकर पाण्डेय जी एक प्रेरक व्यक्तित्व थे जिन्होंने अपने जीवन में विज्ञान, साहित्य और अध्यात्म की त्रिवेणी प्रकट की और शास्त्रीय शिक्षाओं के अनुरूप जीवन व्यतीत किया। आचार्य भारतभूषण पाण्डेय ने कहा कि प्रो पाण्डेय जी की स्मृति में साहित्य, विज्ञान और अध्यात्म से सम्बद्ध विषयों पर वर्ष में संगोष्ठी आयोजित की जाएगी तथा उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।इस अवसर पर कवि जनार्दन मिश्र, धीरेन्द्र प्रसाद सिंह,डॉ रेणु मिश्रा, डॉ सत्यनारायण उपाध्याय, शिवदास सिंह, अधिवक्ता सत्येन्द्र नारायण सिंह, सियाराम दूबे, ब्रजकिशोर पाण्डेय, ऋषिकेश,जगदीप नारायण ओझा, रंग जी सिंह, महेंद्र पांडेय समेत तमाम गणमान्य जनों ने प्रो उमाशंकर पाण्डेय जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में संजय गांधी महाविद्यालय परिवार की ओर से विशेष श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम का संचालन मधेश्वर नाथ पाण्डेय एवं धन्यवाद ज्ञापन आचार्य भारतभूषण पाण्डेय ने किया।

Related posts

भोपाल:अंतरिक्ष उपलब्धियां और सफलताएँ देश की वैज्ञानिक क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: बिहियाँ थाने ने 12 किलो गांजे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार।

rktvnews

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान 2024 के लिए प्रविष्टियां जमा कराने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2024 तक बढ़ाई।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति ने जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ रुपये की Recovery & Reconstruction (R&R) योजना को मंजूरी दी।

rktvnews

सेना के कमांडरों का सम्मेलन जारी बदलावों पर अधिक जोर देने के आह्वान के साथ संपन्न हुआ।

rktvnews

चतरा:परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की संयुक्त बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment