RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : “प्रशासन गाँव की ओर-2024” कार्यक्रम के तहत कैम्प आयोजित! चार पंचायत में लगा कैंप।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 19 दिसम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के चार ग्राम पंचायतों भरौली, बरिसवन, बिलौटी तथा बहोरनपुर में “प्रशासन गाँव की ओर-2024” कार्यक्रम के तहत कैम्प आयोजित किया गया। कैम्प मे विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कैम्प में उपस्थित कर्मचारियों ने मिले आवेदन का निष्पादन किया। जबकि अन्य आवेदनों को संबंधित पदाधिकारी के पास निष्पादन के लिए भेज दिया गया। बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी चार पंचायतों में आयोजित कैम्प की पूरी तरह से मॉनिटरिंग की गई। कैंप में समाज कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, आयुष्मान भारत योजना, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, भूमि एवं राजस्व सुधार विभाग, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से संबंधित कई आवेदन आये जिसका निपटारा किया गया। अन्य आवेदनों को संबंधित अधिकारी के पास भेज दिया गया।

Related posts

राष्ट्रपति ने 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में भाग लिया।

rktvnews

राजस्थान:डॉ. समित शर्मा ने पशुपालन विभाग के शासन सचिव का कार्यभार ग्रहण कर विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।

rktvnews

फैसला: लघुकथा नहीं, संवेदना का साहसी दस्तावेज़।

rktvnews

चतरा: नामांकन के चौथे दिन 3 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन।

rktvnews

व्यंग्य:ऐ ईरानियों, विश्व गुरु का नाम बदनाम ना करो!

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment