RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार सरस मेला: पेरिस से आई एमली भारतीय शिल्प की बनी मुरीद।

महिला उद्यमियों के बाजार ने अब तक किया 7 करोड़ पार का व्यवसाय।

बक्सर जिले की सेमरी निवासी पार्वती को जीविका ने दी नई पहचान,इनके द्वारा चरखे से निर्मित कंबल आदि की बढ़ी डिमांड।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )19 दिसंबर।बिहार में गरीबी उन्मूलन की नाज़िर सरस मेला पेश कर रहा है l मेला परिसर में उपस्थित ग्रामीण महिलाएं सूक्ष्म उद्यमी के तौर पर अपने को स्थापित करते हुए राज्य की उन्नति और विकास की गाथा को विभिन्न स्टॉल से बयां कर रही हैं l ग्रामीण महिलाएं एवं उनका परिवार गरीबी के आगोश से बहार निकलकर स्वयं सहायता समूह से जुड़कर वित्तीय समावेशन और क्षमतावर्धन के बाद आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की उदाहरण बनी हैं , ऐसी 2 सौ से अधिक ग्रामीण महिला उद्यमी सरस मेला में बिहार के सभी जिलों से आई हैं। ये महिलाएं अपने-अपने गाँव-पंचायत की शिल्प और व्यंजन को सरस मेला में बिक्री कर रही हैं। इन सात दिनों में लगभग सभी महिला उद्यमियों ने 50 हजार से अधिक की उत्पादों की खरीद-बिक्री की है।
बिहार की इन महिला उद्यमियों को जीविका दीदी का नाम से जाना-पहचाना जाता है। बक्सर के सिमरी से आई 67 वर्षीय पार्वती देवी की भी पहचान सरस मेला के माध्यम से कुशल उद्यमी के रूप में बनी है।पार्वती देवी पिछले दस साल से सरस मेला में आ रही हैं l इनके द्वारा निर्मित भेड़ के बाल से बने कंबल , चादर और आसनी की बड़ी मांग है l साथ ही तीसी की लड्डू भी ये बेच रही हैं।पार्वती देवी चरखा से उन कातकर कूटरानी के माध्यम से देशी, कंबल, चादर, और आसनी बनाती हैं l सात दिनों में इन्होने 50 हजार रुपये से अधिक की बिक्री की है। कल तक गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर कर रही पार्वती के लिए जीविका और सरस मेला आर्थिक उन्नति एवं मान –सम्मान का घोतक है।
जीविका द्वारा आयोजित बिहार सरस मेला राष्ट्रीय स्तर पर परिलक्षित है l ग्रामीण शिल्प एवं उत्पाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित बिहार सरस मेला में प्राचीन संस्कृतियों का पुनर्मिलन, विलुप्त हो रही कलाकृतियों को प्रोत्साहन एवं कल तक घर की चाहरदीवारी में कैद हुनर का बड़े कैनवास पर प्रदर्शन एवं बिक्री हो रही है।एक तरफ ग्रामीण शिल्प एवं कलाकृतियों को प्रोत्साहन और बाज़ार तो दूसरी तरफ ग्रामीण हुनर को सम्मान मिल रहा है।स्वयं सहायता समूह से जुडी ग्रामीण महिलाओं के हुनर, आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन के विविध रंगों का समावेशन भी सरस मेला में प्रदर्शित किया जा रहा है।
मेला के प्रति हर उम्र, हर वर्ग और हर तबके के बीच क्रेज देखते ही बन रहा है l मेला के प्रति देश के साथ ही विदेशी सैलानियों को भी भा रहा है l पेरिस से आई एमली ने भी भारतीय शिल्प की तारीफ की।
12 दिसंबर से शुरू हुए सरस मेला से महज 7 दिनों में 7 करोड़ 39 लाख रुपये से अधिक के उत्पादों एवं व्यंजनों की खरीद- बिक्री हुई है।खरीद-बिक्री का आंकड़ा स्टॉल धारकों से लिए गए बिक्री डाटा पर आधारित होता है।आठवें दिन गुरुवार को 1 लाख से अधिक लोग आये।
हस्तशिल्प एवं व्यंजनों की खरीद- बिक्री के साथ ही सेमिनार, जन-जागरूकता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण के खास केंद्र बने हुए है।
सेमिनार हॉल में चन्द्रगुप्त प्रबंधन संस्थान ,पटना द्वारा “युवा स्किल्स को बढ़ावा देने के अवसर” पर विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चे-बच्चियों को नवाचार और उद्यमिता पर जागरूक करने को लेकर चर्चा भी हुई।
संध्या समय में मुख्य सांस्कृतिक मंच पर राहुल राज ने अपने लोक गीतों से समां बांधा l वही बाल कलाकार हर्षिता ने अरे रामा रिमझिम बरसे बदरिया पर लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लुटी l तत्पश्चात अरुण राज नृत्य समूह से भाव नृत्य, लोक नृत्य और लोक गीत की प्रस्तुति की l बारहमासा की प्रस्तुति से दर्शक सराबोर हुए l मंच संचालन गुलाम सिमनानी एवं विट्ठल नाथ सूर्य तथा  नाज़िश बानो, राज्य प्रबंधक, जीविका ने किया l
स्वच्छता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त सरस मेला में पालना घर, फूड जोन, फैन जोन और सेल्फी जोन के प्रति आगंतुकों का आकर्षण देखते ही बन रहा है।
बैंक और विभागीय स्टॉल से आगंतुक लोक कल्याणकारी योजनाओं से रूबरू एवं लाभान्वित हो रहे हैं l
जीविका दीदी की रसोई समेत अन्य व्यंजनों के स्टॉल से आगंतुक देशी , लज़ीज़ एवं पौष्टिक नास्ता, चाय और भोजन का लुत्फ़ उठा रहे हैं। कई प्रदेशों की मशहूर मिठाइयों का भी स्वाद लोग चख रहे है।

Related posts

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आर्मी डे परेड संकलन का किया विमोचन।

rktvnews

गोरखपुर काली बाड़ी स्तिथ विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का विशेष पूजन कल।

rktvnews

रामगढ़:संघर्ष से सफलता की ओरः ममता कुमारी की प्रेरणादायक कहानी।

rktvnews

प्रधानमंत्री से आलोक मेहता ने की भेंट।

rktvnews

उज्जैन: गढ़कालिका मंदिर में दशमी पर चढ़ाए जाते है कपड़े से बने नरमुंड।

rktvnews

भोजपुर: वामदलों के राष्ट्रव्यापी फिलिस्तीनी एकजुटता दिवस के तहत निकला गया एकजुटता मार्च।

rktvnews

Leave a Comment