
संस्थान के प्रति लुप्त हो रही लोक कला विधाओं को आयोजनों के माध्यम से जीवंत रखने हेतु जताया आभार।
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 दिसंबर । आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर अपनी आवाज संसद में बुलंद करने की बात कही है। जिसपर भोजपुरी भाषियों में हर्ष व्याप्त है साथ ही सांसद के इस कदम की चारो ओर सराहना की जा रही है।
विदित हो की आरा के स्थानीय पटेल बस पड़ाव परिसर स्थित वर्ष 2001 से भोजपुरी भाषा,लोक कला संस्कृति के उत्थान के लिए क्रियाशील भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के सांस्कृतिक मंच पर भिखारी ठाकुर की जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित तीन दिवसीय भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 की सफलता की शुभकामना हेतु संस्थान को संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह को भेजे गए अपने शुभकामना संदेश में सांसद ने संस्थान द्वारा लुप्त हो रही लोक कला संस्कृति की कई विधाओं को आयोजनों के माध्यम से जीवंत रखने हेतु आभार प्रकट करते हुए संस्थान से जुड़े जिले के पत्रकारों, रंगकर्मियों,साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों को बधाई दी है।
सांसद सुदामा प्रसाद ने अपने द्वारा प्रेषित शुभकामना संदेश में भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने को लेकर संसद में अपनी आवाज बुलंद करने की बात कही है।
