RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डीएम ने किया प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, चरपोखरी का निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 मार्च।जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, चरपोखरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय की विभिन्न संचिकाओं,जैसे अनुक्रमणिका पंजी, आगत-निर्गत पंजी, एवं लोक शिकायत परिवाद पंजी की गहन जांच की। जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी पंजियों को समय पर अद्यतन किया जाए और लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए।इसके बाद उन्होने अंचल कार्यालय का भी निरीक्षण किया,जहां उन्होंने अनुक्रमणिका पंजी और आगत-निर्गत पंजी की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अंचलाधिकारी को निर्देशित किया कि लंबित परिमार्जन,जमाबंदी एवं अतिक्रमणवाद से संबंधित मामलों का अविलंब निष्पादन किया जाए। साथ ही, उन्होंने अभियान बसेरा योजना के तहत पात्र भूमिहीनों की पहचान कर उन्हें वास पर्चा प्रदान करने का निर्देश दिया।
इस निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त भोजपुर,डॉ. अनुपमा सिंह,अनुमंडल पदाधिकारी पीरो,भूमि सुधार उपसमाहर्ता पीरो (निदेशक, डीआरडीए), जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी चरपोखरी, अंचलाधिकारी चरपोखरी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

19 से 22 जून तक मस्कट में आईएनएस तरकश।

rktvnews

रामगढ़:जिला प्रशासन की बहुत ही पारदर्शी पहल ,घर बैठे लोगों को मिल रहे है ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड।

rktvnews

अभिर चटर्जी की रक्तबीज 2 में पंकज सिन्हा के रूप में एक धमाकेदार वापसी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:दुबई में भारतीय दूतावास स्तर पर स्थाई संपर्क तंत्र विकसित करने पर सहमति।

rktvnews

पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियां बढ़ी है पर प्रासंगिकता बरकरार है : डॉ० समीर वर्मा

rktvnews

मध्यप्रदेश:समत्व भवन में हुई विभागीय समीक्षा!उद्योगविहीन इलाकों में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना पर करें फोकस – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment