RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी किया आदेश, घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदान तिथि को सरकारी व निजी क्षेत्र में कार्यरत सभी मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक अवकाश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)18 अक्टूबर।घाटशिला विधानसभा उप चुनाव 2025 में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने मतदान के दिन घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में सरकारी व निजी क्षेत्रों में कार्यरत मतदाताओं को सवैतनिक अवकाश (Paid Leave) देने का आदेश जारी किया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 (ख) के आलोक में निदेशित किया गया है कि-

1. किसी कारबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को, जो लोकसभा या किसी राज्य की विधानसभा के लिए निर्वाचन में मतदान करने के हकदार है, मतदान के दिन अवकाश मंजूर किया जाएगा।

2. उपधारा (1) के अनुसार अवकाश मंजूर किये जाने के कारण किसी ऐसे व्यक्ति की मजदूरी से कोई कटौती या उसमें कोई कमी नहीं की जायेगी और यदि ऐसा व्यक्ति इस आधार पर नियोजित किया जाता है कि उसे सामान्यतया किसी ऐसे दिन के लिए मजदूरी प्राप्त नहीं होगी तो इस बात के होते हुए भी, उसे ऐसे दिन के लिए वह मजदूरी संदत्त की जायेगी, जो उस दिन उसे अवकाश मंजूर न किये जाने की दशा में दी गयी होती।

3. यदि कोई नियोजक उपधारा (1) और उपधारा (2) के उपबंधों का उल्लंघन करेगा, तो ऐसा नियोजक जुर्माने से, जो पाँच सौ रुपये तक का हो सकेगा, दंडनीय होगा।

4. यह धारा किसी ऐसे निर्वाचक को लागू नहीं होगी, जिसकी अनुपस्थिति से उस नियोजन के सम्बन्ध में जिसमें वह लगा हुआ है, कोई खतरा या हानि हो सकती है।

5. उपरोक्त के आलोक में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव, 2025 के मतदान के अवसर पर उक्त विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित मतदान तिथि (11.11.2025) को निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा -25 के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। घाटशिला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में अवस्थित सभी सरकारी कार्यालय / सार्वजनिक प्रतिष्ठान दिनांक- 11.11.2025 को (मतदान तिथि को) बन्द रहेंगे ।

Related posts

संघ और भाजपाई ताकतों द्वारा बिहार को सांप्रदायिक हिंसा,उन्माद, की आग में झोंकने की कार्यवाई के खिलाफ एक जुट होने की जरूरत:इंसाफ मंच

rktvnews

भारतीय वायुसेना की टीम मलेशिया में अभ्यास उदार शक्ति 2024 में सफल भागीदारी के बाद वापस लौटी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:20 मई को उपमुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की चाँदी मे जनसभा,एनडीए ने की पूरी तैयारी।

rktvnews

ईपीएफओ द्वारा अनुपालन प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के कारण प्रतिष्ठानों द्वारा छूट की वापसी में बढ़ोतरी हुई।

rktvnews

बागपत: महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment