भोपाल/मध्यप्रदेश 29 जून। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, कचनार और मौलश्री के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ न्यूज़-24 नई दिल्ली के एंकर शुभम् सिंह ने अपने जन्म-दिवस पर अपनी मां मंजू राजपूत के साथ पौधे लगाए। समीर प्रसाद तथा संदीप ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। पौध-रोपण में जनपद पंचायत आलोट जिला रतलाम के अध्यक्ष कालू सिंह परिहार, जिला पंचायत रतलाम के सदस्य रमेश मालवीय तथा जन-प्रतिनिधि गोपाल, दिलीप सिंह राठौड़, मांगू सिंह, कृष्ण चंद्र सिसोदिया, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज सिंह टेकाम, पूजा देवी, सोनम मरावी, प्रगति श्रीवास्तव और मंजू सिंह शामिल हुई।

