RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिवहन विभाग की 43 डिलक्स बसों को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )19 दिसम्बर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1, अण्णे मार्ग से परिवहन विभाग की 43 डिलक्स बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के पूर्व डीलक्स बस का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया और बस में दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।
ज्ञातव्य है कि नयी डीलक्स बसों के परिचालन से राज्य के विभिन्न हिस्से में लोगों को सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। सस्ती, सुलभ, सुगम, सुरक्षित अत्याधुनिक सुविधायुक्त परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए इन 43 डिलक्स बसों का परिचालन राज्य के विभिन्न अंतरक्षेत्रीय मार्गों पर किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, राज्य परिवहन आयुक्त नवीन कुमार सहित परिवहन विभाग के अन्य वरीय अधिकारी रहे मौजूद।

Related posts

भारतीय नौसेना आईएनएएस 335 (ओएसपीआरईवाईएस) को कमीशन करेगी।

rktvnews

भोजपुर: सांसद सुदामा प्रसाद ने जिले के 7 विद्यालयों में किया ओपन जिम का उदघाटन।

rktvnews

बिहार:पटना : छठव्रतियों ने किया खरना व्रत।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जिलास्तरीय समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव समारोह।

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने कोयला गैसीकरण के लिए वित्तीय प्रोत्साहन योजना की श्रेणी II के तहत चयनित आवेदकों को पुरस्कार पत्र जारी किए।

rktvnews

Leave a Comment