RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : अधेङ व्यक्ति का शव प्रखंड परिसर के पास खेत से बरामद।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)12 दिसंबर। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड परिसर के पास नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 मे प्रखंड परिसर के पूरब खेत मे एक 48 वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस ने  बरामद किया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव प्रखंड परिसर के पीछे पङा हुआ है। सूचना मिलते ही शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की बात कही जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। लोगों का ऐसा मानना है कि मृतक भटक कर यहाॅ पहुँचा होगा और सुनसान खेत में कंबल ओढ़ कर सो गया होगा। ठंड से भी उसके मौत होने की आशंका जताई जा रही है। समाचार भेजे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

Related posts

प्रभावी लोगों के नाम पर धौंस जमाने वाला ठग गिरफ्तार।

rktvnews

हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार।

rktvnews

चतरा जिला प्रशासन की पहल — ‘जीवन तरंगिनी’ एम्बुलेंस सेवा अब किसी भी आपात स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं।

rktvnews

भोजपुर:राज्य सीनियर तैराकी प्रतियोगिता 18 मई को।

rktvnews

भोजपुर:महिलाओं के लिए शहर में पिंक टॉयलेट का होगा निर्माण : इंदू देवी

rktvnews

सुश्री मीनाक्षी लेखी ने भुवनेश्वर में जी-20 संस्कृति समूह के दूसरे दिन के विचार-विमर्श में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment