RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर बोले डा अमित मानसिक अस्वस्थता से उत्पादकता एवं अर्थव्यवस्था होता है प्रभावित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 अक्टूबर।आज विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पीजी मनोविज्ञान विभाग वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन विभागाध्यक्ष प्रोफेसर लतिका वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रो प्रियंका पाठक ने किया ।सेमिनार के मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर अमित कुमार सिंह ,मनोचिकित्सक मानसिक अस्पताल कोईलवर, ने मानसिक स्वास्थ्य की महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें शारीरिक मानसिक सामाजिक एवं संवेदनात्मक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है।मानसिक अस्वस्थता के कारण उत्पादकता एवं अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।उन्होंने कई बिंदुओं जैसे अवसाद चिंता एवं आत्महत्या के संबंध में छात्रों के प्रश्नों पर विस्तार से चर्चा करते हुए इनसे बचाव का उपाय भी बताया। इस कार्यक्रम के दौरान पोस्टर, स्लोगन एवं भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया ।विजयी छात्राओं में साक्षी यादव,आर्य सिंह, पिंकी कुमारी ,काजल पांडे, अमन कुमार, नैंसी कुमारी, अर्जुन कुमार आदि रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभाग के प्रो मंजू सिंह, प्रो यशवंत कुमार, डॉ लाल बाबू सिंह ,डॉ स्मिता सिंह ,प्रो संजय कुमार, डॉ सरिता कुमारी आदि उपस्थित थी। अध्यक्षीय भाषण में प्रो लतिका वर्मा ने कहा कि आज के समय में जितना हम शारीरिक रोगों पर ध्यान देते हैं उससे अधिक मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।आज मानसिक रोगियों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इसका कारण यह है कि व्यक्ति का समायोजन अपनी परिस्थितियों के अनुसार नहीं हो पा रहा है। व्यक्ति में आत्म नियंत्रण, संवेगात्मक नियंत्रण आदि का अभाव जान पड़ता है ।व्यक्ति को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए अपने लाइफस्टाइल में बदलाव लाने की आवश्यकता है। जैसे दिनचर्या में पौष्टिक भोजन अधिक जल का सेवन अच्छी निद्रा योग ध्यान और व्यायाम की आवश्यकता है। व्यक्ति के अंदर आत्म बल और आत्मविश्वास का होना भी आवश्यक है। धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर यशवंत कुमार ने किया।

Related posts

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 की प्रगति अब तक एक करोड़ से अधिक मतदाताओं को वितरित हो चुके हैं गणना फॉर्म।

rktvnews

गिरीडीह:गांडेय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनहितकारी पहल के तहत धनवंतरी होड़ोपैथी इको पार्क का शुभारंभ, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण।

rktvnews

भोजपुर : तीन वार्ड पार्षद सशक्त स्थाई समिति के सदस्य निर्वाचित!मामला शाहपुर नगर पंचायत का।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर:गोपाल प्रसाद से पार्टी को मिलती थी पहचान ,वे इस आतंक के दौर से डरे नही उनके जैसे लोगों की है जरूरत : दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

मायगॉव, संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आज ‘युवा प्रतिभा – पेंटिंग टैलेंट हंट’ शुरू करेगा

rktvnews

Leave a Comment