RK TV News
खबरें
Breaking News

नवादा:गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर समारोह आयोजित।

RKTV NEWS/सिरदला( नवादा)02 अक्टूबर।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बरदाहा में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और देशसेवा के आदर्शों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन देशवासियों के लिए आज भी प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में राजेश निराला, पूर्व सैनिक एवं समाजसेवी, सुदर्शन वर्मा, समाजसेवी, धर्मेन्द्र मालाकार, शिक्षक महेश जी, शिक्षक रामादहींन यादव एवं विष्णुदेव मनारी वर्मा यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज और देश के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Related posts

अडानी ग्रुप के खिलाफ कांग्रेस नेता की याचिका पर 17 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई।

rktvnews

भोजपुर:कुशल युवा कार्यक्रम के प्रशिक्षित युवा ,प्रमाण पत्र- के साथ हुए सम्मानित।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन के कर्नल रितेश रंजन के नेतृत्व में एक दिवसीय रोजगार सह मार्ग दर्शन मेले में एनसीसी कैडेटों ने लिया भाग।

rktvnews

दरभंगा के पोलो मैदान में शुरू हुआ खादी मेला-सह-उद्यमी बाज़ार,जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्मयोगी साधना सप्ताह को संबोधित किया।

rktvnews

प्रार्थना!

rktvnews

Leave a Comment