RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के 34 अन्य बाढ प्रभावित विद्यालय बंद।

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 8 अगस्त। बाढ़ की विभीषिका झेल रहे भोजपुर जिले के शाहपुर, आरा और बङहरा प्रखंड के कई गाँव बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं। बाढ़ के पानी से घिरे गाँवों के विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के विद्यालयों को तत्काल बंद करने का निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, भोजपुर ने ज्ञापांक 1609 दिनांक 8/8/2025 के द्वारा जिले के 34 अन्य बाढ प्रभावित विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है। इनमें शाहपुर प्रखंड के 11, बड़हरा प्रखंड के 14 एवं आरा प्रखंड के 9 बाढ प्रभावित विद्यालय शामिल हैं। शाहपुर प्रखंड के 139 विद्यालयों में से 126 विद्यालयों को अब तक बंद कर दिया गया है। शाहपुर और बिलौटी के 13 विद्यालय बंद होने से बचे हुए हैं। विदित हो कि शाहपुर नगर पंचायत और बिलौटी गाँव बाढ़ के पानी से नहीं घिरे हैं। शाहपुर और बिलौटी आरा-बक्सर फोरलेन पर स्थित है। आरा-बक्सर फोरलेन के उत्तर दिशा के लगभग सभी गाँव प्रलयंकारी बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं। सड़कों पर पानी बह रहा है। नाव ही आवागमन का साधन बना हुआ है। चारों तरफ पानी ही पानी दिख रहा है। गाँव टापू बने हुए हैं। जिन गाँवों के विद्यालयों को बंद करने का आदेश निर्गत किया गया है उनमें शाहपुर प्रखंड के बेनवलिया, झौआ बेनवलिया, महुआर बहुदरी, बाबू टोला महुआर, देवमलपुर बहुदरी, लिलारी, रतनपुरा, डुमरिया एवं गोसाईपुर, आरा प्रखंड के डुमरा, सिंगही कला, बरहबत्रा, भेल डुमरा, शोभी डुमरा, पिरौंटा, करारा, देवरही, बङका डुमरा और बङहरा प्रखंड के गजियापुर, लवकुशपुर, बबुरा, गुंडी, नरगदा, चमन के डेरा, हाजीपुर, पुराना सबलपुर, बलुआ, सरैयां, घनघर, नई बस्ती सोहरा, गुंडी पूर्वी बङहरा, नथमलपुर शामिल हैं।

Related posts

पटना:आपदा से पहले तैयारी की मिसाल: बिहार में ‘युवा आपदा मित्र योजना’ से सशक्त हो रहे हजारों युवा।

rktvnews

जिलाधिकारी ने 36 आवेदनों की सुनवाई।

rktvnews

पटना : एसआरपी कालेज मे लहराया तिरंगा।

rktvnews

आरा सदर प्रखंड में चलंत लोक अदालत आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने किया ककिला क्लस्टर का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : गुटखा खरीदने के विवाद में दुकानदार को मारी गोली।

rktvnews

Leave a Comment