RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:भू-विवाद मामलों के निष्पादन हेतु “अंचल-सह-थाना दिवस” का आयोजन।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)20 मार्च।भूमि विवाद से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं आमजन को स्थानीय स्तर पर समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को अंचल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न थाना परिसरों में “अंचल-सह-थाना दिवस” का आयोजन किया गया।
आयोजित शिविर में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 12 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शेष प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान राजस्व एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित पक्षों की समस्याएं सुनी गईं तथा आपसी समन्वय के माध्यम से विवादों के समाधान का प्रयास किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित “अंचल-सह-थाना दिवस” का उद्देश्य भूमि विवादों का त्वरित, पारदर्शी एवं स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि अनावश्यक मुकदमेबाजी एवं विवाद की स्थिति को कम किया जा सके।
आमजनों से अपील है कि भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु इस प्रकार के शिविरों का लाभ उठाएं।

Related posts

मध्यप्रदेश:पीएम जन-मन से अन्नु के पक्के घर का बरसों का सपना हुआ साकार।

rktvnews

बिहार:भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती भव्य रूप से मनाई गई।

rktvnews

राजस्थान:भारतीय दूरसंचार सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल से मुलाकात की।

rktvnews

बागपत:श्रवण बाधित बच्चों के लिए कॉक्लियर इंप्लांट बना वरदान, सिफान के जीवन में अब लौटेगी मुस्कराहट।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भद्रवाह भारत की लैवेंडर राजधानी और कृषि स्टार्टअप गंतव्य के रूप में उभरा है

rktvnews

भोजपुर: परीक्षा नियंत्रक के पदभार ग्रहण करने पर छात्र जदयू ने की भेंट।

rktvnews

Leave a Comment