RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मुख्यमंत्री एवं बिहार लघु उद्यमी योजना के लाभुकों को स्वीकृत राशि का वितरण कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/आरा( भोजपुर )12 दिसंबर ।मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एवं बिहार लघु उद्यमी योजना के लाभुकों को स्वीकृत राशि का वितरण कार्यक्रम आज जिला पदाधिकारी के अध्यक्षता में जिला समाहरणालय, भोजपुर के सभागार में आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लघु, उद्यमी योजना के 25 लाभुकों को द्वितीय किस्त की राशि कुल 25.00 लाख रू० का स्वीकृति पत्र/चेक, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के 10 लाभुकों को द्वितीय एवं तृतीय किस्त का कुल 35.00 लाख रू० का स्वीकृति पत्र/चेक जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा वितरित किया गया। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के 11 सफल उद्यमियों को उनके परियोजना में उत्कृष्ट कार्य हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया।
विदित हो की बिहार सरकार द्वारा वर्ष 2018 से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का संचालन औद्योगिकीकरण हेतु किया जा रहा है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना अन्तर्गत अनुसूचित जाति/जनजाति, युवा, अति पिछडा, महिला एवं अल्पसंख्यक वर्ग में परियोजना अनुसार चयनित लाभुको को अधिकतम दस लाख तक राशि प्रदान की जाती है, जिसमें 50 प्रतिशत अनुदान सहायता देने का प्रावधान है।
राज्य में हुए जाति आधारित गणना में आर्थिक रूप से गरीब पाये गए 94 लाख से अधिक विभिन्न वर्गों के गरीब परिवारों के आर्थिक उत्थान हेतु इन गरीब परिवारों में कम से कम एक सदस्य को रोजगार का साधन उपलब्ध कराने एवं राज्य में बेरोजगारी दर में कमी लाये जाने के उद्देश्य से बिहार सरकार उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना अंतर्गत 2.00 लाख की राशि तीन किस्तो में उद्यम स्थापित करने हेतु अनुदान के रूप में दी जा रही है।
वितरण कार्यक्रम में मधु कुमारी, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, भोजपुर, आसमाँ खातुन, वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग, भोजपुर, राजेश कुमार चौधरी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, भोजपुर, सतीश कुमार, उद्योग विस्तार पदाधिकारी, हरेश कुमार, उद्योग विस्तार पदाधिकारी, अरविन्द कुमार, उद्योग विस्तार पदाधिकारी, श्वेता कुमारी, उद्योग विस्तार पदाधिकारी, अखिलेश, मनोज कुमार, बासुकी नाथ राय, राहुल कुमार, जिला उद्योग केन्द्र, भोजपुर, सभी जिला संसाधन सेवी एवं लाभुक उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रपति ने फकीर मोहन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:गुड फ्राइडे पर होली सेवियर चर्च में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया बलिदान दिवस।

rktvnews

भोजपुर:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सदर अस्पताल कैंपस में हुआ पौधरोपण।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ एवं निर्वाचन कार्यों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:टिश्यू कल्चर से कृषि में नई क्रांति, खेती की बदलती तस्वीर: कुढ़नी के हीक्योर एग्रो प्लांट से किसानों की आय बढ़ाने की नई पहल।

rktvnews

पटना:राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 67वीं बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment