RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:गौरैया की घर वापसी कैसे हो पर एक कार्य योजना पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार को सौंपी गयी।

पटना/बिहार (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 22 नवंबर। बिहार की राजकीय पक्षी गौरैया की घर वापसी को लेकर एक कार्य योजना (एक्शन प्लान) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार को शनिवार को सौंपी गयी। वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान पटना जू के तत्कालीन निदेशक और वर्तमानं में वन संरक्षक, वन्यप्राणी अंचल, पटना के सत्यजीत कुमार के आग्रह पर गौरैयाविद संजय कुमार ने गौरैया की घर वापसी को लेकर एक कार्य योजना रिपोर्ट बनायीं और उन्हें सौंपी। कार्य योजना रिपोर्ट बनाने में इनवारमेंट वैरियर्स के निशांत रंजन, अमित पाण्डेय और दिग्विजय सिंह ने सहयोग किया है।
इस अवसर पर सत्यजीत कुमार, वन संरक्षक, वन्यप्राणी अंचल, पटना ने कहा कि डॉ० प्रेम कुमार, मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार गौरैया संरक्षण पहल के लिए हमेशा प्रेरित करते रहते हैं। वे चाहते हैं की गौरैया जो रूठ कर घर आंगन से गायब हो गयी है उसकी घर वापसी हो। इसी के मद्देनजर कार्य योजना बनवायी गयी है, जिसे अंतिम रूप देने के बाद पहले चरण में पटना में शुरू किया जायेगा। पटना के बाद राज्य के दूसरे जिले में भी इसे शुरू किया जायेगा। गौरैया की घर वापसी को लेकर कार्य योजना बनाने वाले गौरैयाविद संजय कुमार ने कहा कि कार्य योजना में हर पहलू को समेटा गया है। गौरैया की घर वापसी पहल के अनुभव के आधार पर खासकर गौरैया के लिए घर-घर दाना-पानी रखने, कृत्रिम घोंसला एवं पेड़ लगाने तथा थोडा सा प्यार देने के अभियान पर बल दिया गया है।

Related posts

गोपालगंज:नवोदय विद्यालय बेलसरा, गोपालगंज में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस।

rktvnews

भोजपुर : प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे बड़हरा विधायक के नेतृत्व मे बखोरापुर काली मंदिर में की गई पूजा अर्चना, नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु होने की प्रार्थना की गई।

rktvnews

डॉ भारती प्रवीण पवार ने थैलेसीमिया बाल सेवा योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ किया।

rktvnews

गरीबों के मसीहा बने उपायुक्त अबु इमरान!रात्रि भ्रमण कर गरीबों और असहायों के बीच बाटें कंबल।

rktvnews

गिरीडीह:मधुबन क्षेत्र को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 12 नवंबर 24

rktvnews

Leave a Comment